Sabudana Toast Recipe For Navratri Vrat: नवरात्रि के 9 दिनों को बेहद ही पावन और पवित्र माना जाता है. इस नौ दिवसीय पर्व को भारत में बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. नवरात्रि व्रत चल रहे हैं ऐसे में चाय के साथ क्या पेयर करें ये सबसे बड़ा सवाल है. अगर आप भी व्रत कर रहे हैं और इस दौरान कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स खाना चाहते हैं, तो आप साबूदाना से बने टोस्ट को ट्राई कर सकते हैं. साबूदाना व्रत के दौरान सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है. साबूदाना से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं जैसे, साबूदाने की खिचड़ी, खीर, टिक्की, परांठे और बहुत कुछ. साबूदाना को सुपरफूड भी माना जाता है. क्योंकि यह, एंडोमेट्रियोसिस में मदद कर सकता है. साबूदाना में मौजूद गुण शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं साबूदाना टोस्ट बनाने की आसान रेसिपी.
साबूदाना टोस्ट एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है जिसे बहुत कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इस रेसिपी में, आपको सिर्फ आलू, मसाला और निश्चित रूप से साबूदाना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: नवरात्रि व्रत के लिए झटपट ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, नोट करें आसान रेसिपी

कैसे बनाएं साबूदाना टोस्ट रेसिपी- (How To Make Sabudana Toast Recipe For Vrat)
साबूदाना टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में भीगे हुए साबूदाना, मसले हुए आलू, समक का आटा, मूंगफली और मसाले डालें. अब एक तड़का पैन लें और तेल, अदरक, जीरा, हींग से तड़का बना लें. फिर इस तड़के को साबूदाना पर डालें. इन सबको अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण से एक फ्लैट टोस्ट का शेप बनाएं और इसे ग्रिल सैंडविच मेकर के बीच में रखें. अगर आपके पास नहीं है तो आप इसे पैन में भी पका सकते हैं. फिर अपनी पसंद की चटनी या दही के साथ पेयर कर मजे लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं