Methi Water: आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों में मेथी को अमृत तुल्य औषधि बताया गया है. इसके छोटे-छोटे बीजों में सेहत को बदल देने वाली ताकत छिपी होती है. आयुर्वेद कहता है कि मेथी त्रिदोषनाशक यानी वात, पित्त और कफ, तीनों दोषों को संतुलित करने वाली जड़ी-बूटी है. वहीं, आधुनिक विज्ञान भी इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखता है, क्योंकि इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि मेथी के बीजों में मौजूद सैपोनिन और फेनोलिक कंपाउंड शरीर के अंदर सूजन को कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद कर सकते हैं.
कैसे बनाएं मेथी का पानी- How To Make Methi Water:
मेथी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक गिलास साफ पानी लेना है फिर इसमें 2 टी स्पून मेथी के दाने डालना है. इन्हें रात भर भिगोकर रख दें. फिर अगल सुबह इस पानी को उबालकर और छानकर पी लें. इसे आप बिना उबाले भी पी सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेथी का पानी पीने के फायदे- (Methi Ke Pani Pine Ke Fayde)
जब हम रातभर मेथी के दानों को पानी में भिगो देते हैं, तो उनके सारे पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं. सुबह खाली पेट यह पानी पीने से यह शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है. यही कारण है कि आयुर्वेद में बासी मुंह मेथी जल पीने की सलाह दी गई है. यह साधारण-सा घरेलू नुस्खा शरीर की कई बड़ी परेशानियों को जड़ से दूर करने की क्षमता रखता है. सबसे पहले यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह पेट में जमी गैस, एसिडिटी या कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर कर आंतों को साफ करता है. जब पाचन अच्छा होता है, तो शरीर को ऊर्जा भी ज्यादा मिलती है और चेहरे पर एक अलग ही निखार आता है.
विज्ञान भी यह मानता है कि मेथी में घुलनशील फाइबर होता है जो भोजन के पाचन को धीमा कर ब्लड शुगर को स्थिर रखता है. यही गुण डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है.
1. वजन घटाने-
वहीं वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए भी मेथी का पानी एक आसान उपाय है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करवाता है. इससे अनचाही भूख कम लगती है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे घटने लगती है. कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि मेथी में मौजूद फाइबर फैट ब्रेकडाउन में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित रख सकता है.
ये भी पढ़ें- रोजाना इलायची खाने से क्या होता है? इलायची कब खानी चाहिए, जानें कैसे करें इसका सेवन

2. दिल-
दिल की सेहत के लिए भी यह बेहद उपयोगी माना जाता है. मेथी का पानी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाता है. इससे दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की संभावना कम होती है और हृदय स्वस्थ रहता है. आयुर्वेद के अनुसार, यह हृदय को पोषण देने वाली औषधि है जो रक्त संचार को भी दुरुस्त रखती है.
3. पीसीओडी-
महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस के लिए भी मेथी का पानी बेहद लाभकारी है. यह पीसीओडी, थायरॉइड और मासिक धर्म की अनियमितता जैसी समस्याओं में राहत देता है. मेथी के तत्व शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को संतुलित करते हैं, जिससे त्वचा और बालों दोनों की सेहत सुधरती है. मेथी के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं, जिससे त्वचा साफ, चमकदार और जवान दिखती है.
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं