विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2025

रोजाना इलायची खाने से क्या होता है? इलायची कब खानी चाहिए, जानें कैसे करें इसका सेवन

Cardamom at Night: भारतीय किचन में मौजूद इलायची एक ऐसा मसाला है जिसे सेहत के लिए कमाल माना जाता है. इसे कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं.

रोजाना इलायची खाने से क्या होता है? इलायची कब खानी चाहिए, जानें कैसे करें इसका सेवन
Cardamom at Night: कैसे करें इलायची का सेवन.

Cardamom at night: किचन में मौजूद हरी इलायची न सिर्फ स्वाद, सुगंध के लिए जानी जाती है बल्कि सेहत के लिए भी कमाल मानी जाती है. क्योंकि इसमें एंटी-माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इसे नमकीन से लेकर मीठे तक कई तरह के व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले 2 इलायची को गरम पानी के साथ खाते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और कैसे करना चाहिए इसका सेवन.

कैसे करें इलायची का सेवन- (How To Consume Ilaichi)

आप इलायची को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं. रात में इसका पानी पी सकते हैं. इसके लिए आपको रात में 2 इलायची को एक गिलास पानी में उबाल लेना है फिर इसे चाय की तरह रात को सोने से पहले पी लेना है.

इलायची खाने के फायदे- (Ilaich Khane Ke Fayde)

1. स्ट्रेस- 

आज के समय में स्ट्रेस की समस्या काफी देखने को मिलती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो रात को गुनगुने पानी के साथ इलायची का सेवन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दूध और दही से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है इस हरी चीज में, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

2. मुंह की बदबू-

रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ एक इलायची खाने से मुंह की बदबू को दूर करने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों को ये समस्या है वो इसका सेवन कर सकते हैं. 

3. हार्ट-

इलायची हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायक है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करने में मददगार है. 

4. स्किन-

इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मददगार है. 

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Consume Cardamom At Night, Raat Mein Elaich Khane Ke Fayde, Cardamom At Night, Cardamom Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com