विज्ञापन

वजन घटाना है? सैंडविच में जोड़ें ये 5 चीजें, घंटों तक नहीं लगेगी भूख

हेल्दी और टेस्टी सैंडविच की रेसिपी ढूंढ रहे हैं? नीचे बताए गए इंग्रेडिएंट्स आपके वजन को कम करने के साथ-साथ आपके पेट को पूरा दिन भरा रख सकते हैं.

वजन घटाना है? सैंडविच में जोड़ें ये 5 चीजें, घंटों तक नहीं लगेगी भूख
सैंडविच से वेट लॉस
NDTV

जो लोग वेट लॉस कर रहे हैं, उनको अक्सर अपनी डाइट की टेंशन रहती है, कि ऐसा क्या खाएं जिससे वजन भी कम हो साथ में पेट भी भरा रहे. अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यहां हम आपके साथ एक ऐसे सैंडविच की रेसिपी शेयर करने वाले हैं जो न सिर्फ आपका पेट भरा रखेगा, बल्कि एनर्जी भी पूरी देगा. चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किस-किस चीज की जरूरत पड़ेगी.

सामग्री

  • चना
  • एवोकाडो
  • बीटरूट
  • पालक
  • चना 

चना

चने में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. सैंडविच की स्टफिंग तैयार करते हुए आपको 1 कप पके हुए चने को पीसकर सैंडविच पर लगा सकते हैं.

एवोकाडो

आधे एवोकाडो में करीब 6.7 ग्राम फाइबर पाया जाता है. आप चाहें, तो सैंडविच को बनाते समय एवोकाडो की स्लाइस या मैश करके लगा सकते हैं.

चुकंदर

सैंडविच को हेल्दी बनाने के लिए कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, नमक और काली मिर्च, नींबू का रस मिलाकर सैंडविच पर लगाएं और मजे से खाएं.

पालक

आप पालक को उबालकर उसमें अपनी पसंद की कई चीजें मिलाकर एक टेस्टी स्टफिंग तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: बरसात में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें स्टोर करने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Weight Loss Sandwich Recipe, Healthy Sandwich Recipe, Weight Loss Karne Ke Liye Kya Khaye, Weight Loss Foods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com