विज्ञापन

Exclusive: मेरा बेटा जॉब करता है बस इतना पता है... JPSC-JSSC पेपर लीक मामले के किंगपिन अभय तिवारी की मां का बयान

JPSC और JSSC पेपर लीक धांधली मामले में कथित किंगपिन बताए जा रहे अभय तिवारी की मां ने कहा कि उनका बेटा बचपन से ही मेहनती रहा है.

Exclusive: मेरा बेटा जॉब करता है बस इतना पता है... JPSC-JSSC पेपर लीक मामले के किंगपिन अभय तिवारी की मां का बयान
  • अभय तिवारी को JPSC और JSSC पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है
  • अभय तिवारी के बड़े भाई रामवचन तिवारी सेना में कार्यरत हैं जबकि मंझले भाई अक्षय कुमार तिवारी रांची में रहते हैं
  • अभय की मां ने बताया कि उनका परिवार पहले गरीब था और अभय बचपन से ही मेहनती और जॉब करने वाला था

JPSC और JSSC पेपर लीक और धांधली मामले का किंगपिन अभय तिवारी को बताया जा रहा है. अभय तिवारी देवघर जिले के मारगोमुंडा प्रखंड के कुदारखोसो गांव का रहने वाला है. अभय तिवारी की मां का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अभय बचपन से ही बहुत मेहनती रहा है. मेरा बेटा जॉब करता है बस यही पता है. अभय तीन भाइयों में सबसे छोटा है.

गांव से शुरू हुई पढ़ाई

अभय ने पांचवीं तक की पढ़ाई मारगोमुंडा के शिशु मंदिर में की. इसके बाद वह दुमका में रहकर पढ़ाई करने लगा और वहीं से मैट्रिक तक की शिक्षा प्राप्त की.

परिवार में कौन-कौन है?

अभय का बड़ा भाई रामवचन तिवारी पिछले दो दशक से अधिक समय से सेना में कार्यरत है. उसका मंझला भाई अक्षय कुमार तिवारी है, जो रांची में रहता है. फिलहाल अभय के पैतृक आवास पर उसकी पत्नी, भाभी, मां, भतीजी और बेटी रह रही हैं. उसकी पत्नी की तबीयत खराब बताई जा रही है.

कैमरे पर बोलने से परहेज

अभय के परिजन और गांव वाले कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. वे किसी तरह का वीडियो भी नहीं बनाने दे रहे हैं. काफी समझाने के बाद अभय की मां कैमरे पर बोलने को तैयार हुईं. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब उनका परिवार बहुत गरीब था. उनके मुताबिक, अभय बचपन से ही बहुत मेहनती रहा है.

गांव में अभय का ही एकमात्र दो मंजिला पक्का मकान है. इस बारे में पूछे जाने पर अभय की मां मधुलता देवी ने कहा कि यह मकान उनके बड़े बेटे ने बनवाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JPSC, JPSC Paper Leak, JPSC Paper Leak Allegation, JPSC Paper Leak Controversy, Jharkhand Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com