कई लोग वजन कम करने की शुरुआत पूरे जोश के साथ करते हैं, लेकिन पढ़ाई, नौकरी या डेली रूटीन की भागदौड़ के बीच उस रूटीन को बनाए रखना आसान नहीं होता. फिर भी अगर इरादा मजबूत हो और टारगेट सेट हो, तो धीमी रफ्तार से ही सही, सफलता जरूर मिलती है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया एक 18 साल की लड़की ने, जिसने लगातार नहीं बल्कि रुक-रुक कर जिम जाने के बावजूद 2 साल में 18 किलो वजन घटाया. अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर Reddit पर पोस्ट शेयर किया है.
2 साल में 18 किलो वजन घटाया
लड़की ने बताया कि जब उसने अपना वेट लॉस सफर शुरू किया था, तब उसका वजन 85 किलो था. उसकी लंबाई करीब 5 फीट 4 इंच (167 सेमी) है. पढ़ाई और अन्य जिम्मेदारियों के कारण वह नियमित रूप से जिम नहीं जा पाती थी और बीच-बीच में ही वर्कआउट करती थी. इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रही. करीब दो साल की मेहनत के बाद उसने 18 किलो वजन कम कर लिया. अब उसका वजन 67 किलो है. उसने बताया कि इस बदलाव के पीछे कोई क्रैश डाइट या शॉर्टकट नहीं था, बल्कि लगातार बेहतर आदतें अपनाने और अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करने का योगदान था.
रेडिट पोस्ट में लड़की ने बताया कि वह जिम जाने में हमेशा नियमित नहीं रह पाई, लेकिन अपनी लाइफस्टाइल में किए गए बदलावों की वजह से उसे अच्छे नतीजे मिले. उसने लिखा, "मैंने इस सफर की शुरुआत 85 किलो वजन से की थी और अब मेरा वजन 67 किलो हो गया है. यह सफर बिल्कुल सीधा नहीं था. कई बार मैंने जिम जाना छोड़ा और फिर शुरू किया, लेकिन लाइफस्टाइल में लगातार सुधार करने से ही असली फर्क पड़ा".
डाइट और वर्कआउट प्लान
18 साल की इस लड़की ने उन आदतों के बारे में भी बताया, जिन्होंने उसके वेट लॉस में मदद की. उसके अनुसार, उसने सबसे पहले मीठे ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड स्नैक्स खाना-पीना पूरी तरह छोड़ दिया. इसके बजाय उसने घर का बना खाना खाना शुरू किया और अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल कीं. इसके लिए वह अंडे, पनीर, दाल, चने और छोले जैसी चीजें खाती थी. उसने कोई सख्त डाइट फॉलो नहीं की, बल्कि खाने की मात्रा पर ध्यान दिया और जरूरत से ज्यादा खाने से बची.
18F | 85 kgs —> 67 kgs | in 2 years with on & off gym training + lifestyle changes
by u/aintnodaddyissues in Fitness_India
कौन-सी डाइट और वर्कआउट रूटीन फॉलो की?
18 साल की लड़की ने बताया कि वह रोजाना करीब 1,600 से 1,700 कैलोरी लेती थी और उसकी कोशिश रहती थी कि हर दिन कम से कम 100 ग्राम प्रोटीन जरूर मिले. उसने कोई खास डाइट प्लान फॉलो नहीं किया. वह घर का बना खाना खाती थी और उसके साथ अपनी पसंद का कोई प्रोटीन स्रोत, जैसे अंडे, पनीर, दाल या चना शामिल करती थी.
डेली वर्कआउट रूटीन
- सोमवार- लेग्स
- मंगलवार- चेस्ट, शोल्डर और ट्राइसेप्स
- बुधवार- एब्स और कार्डियो
- गुरुवार- लेग्स
- शुक्रवार- बैक और बाइसेप्स
- शनिवार- एब्स और कार्डियो
- रविवार- आराम
वह हफ्ते में 4 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती थी और 2 दिन कार्डियो पर फोकस करती थी. ज्यादातर एक्सरसाइज वह 3 सेट और 20 रेप्स तक करती थी या तब तक करती थी जब तक शरीर थक न जाए. लड़की के मुताबिक, सिर्फ जिम नहीं बल्कि कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलावों ने असली फर्क पैदा किया.
पोर्शन कंट्रोल सबसे ज्यादा फायदेमंद रहा
शुरुआत में उसका टारगेट सिर्फ पतला होना था, लेकिन समय के साथ उसने अपनी पूरी लाइफस्टाइल बदल ली. उसने बताया, "मैं कैलोरी गिनने में ज्यादा नहीं उलझी. मैंने अपनी पसंद की चीजें खाईं, लेकिन सीमित मात्रा में".
खूब पानी पीने की आदत बनाई
वह रोज करीब 3 लीटर पानी पीती थी. धीरे-धीरे यह उसकी आदत बन गई और उसे इसके लिए अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ती थी.
पर्याप्त नींद और आराम को महत्व दिया
उसका मानना है कि वजन कम करने में सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि अच्छी नींद भी बहुत जरूरी है. शरीर को रिकवर होने और बेहतर काम करने के लिए पर्याप्त आराम चाहिए.
यह भी पढ़ें:- केमिस्ट्री तो जबरदस्त है, लेकिन शायद रिश्ता न चल पाए, ये 5 संकेत बताएंगे कैसे और क्यों
यह भी पढ़ें:- इस महिला ने 1 साल में 35 किलो वजन घटाया, फिटनेस इन्फ्लुएंसर बताया सिर्फ इन 6 चीजों से करें परहेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं