विज्ञापन

बरसात में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें स्टोर करने का सही तरीका

Tips To Prevent Flour Form Insects: क्या आप भी बरसात के मौसम में बार-बार आटा खराब होने से परेशान हैं, तो आटा स्टोर करने के लिए चुनें सही बर्तन और अपनाएं ये घरेलू उपाय.

बरसात में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें स्टोर करने का सही तरीका
Tips To Prevent Flour Form Insects: बरसात में कीड़ों से बचाने के लिए कैसे रखें आटा.
NDTV

Atta Ko Kido Se Kaise Bachaye: अक्सर आपने देखा होगा कि बारिश का मौसम शुरू होते ही किचन में काम बढ़ जाते हैं. जहां एक तरफ मसालों में सीलन आने लगती है, तो वहीं दूसरी तरफ, चावल दाल और आटे में कीड़े (Tips To Prevent Flour Form Insects In Monsoon) लगने लगते हैं. बरसात में कई बार आटा खराब हो जाता है. अगर आप भी किचन में रखे आटे को कीड़ों (Insects) से बचाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय और स्टोर करने का तरीका बता रहे हैं, जिससे आटे को कीड़े लगने से बचा सकते हैं. 

कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि बारिश के दिनों में आटे को किसमें रखना चाहिए स्टील के डिब्बे में या प्लास्टिक के डिब्बे में? आइए जानते हैं. 

किसमें रखें आटा ​स्टील का डिब्बा या प्लास्टिक- (How to store wheat flour in monsoon)

1. ​स्टील का डिब्बा- (Steel Container)

मानसून के मौसम में आटा रखने के लिए स्टील का डिब्बा सबसे बेस्ट माना जाता है. स्टील के डिब्बे में बाहर की नमी आसानी से अंदर नहीं जाती. यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल का डर नहीं रहता. स्टील के एयरटाइट डिब्बे में आटा लंबे समय तक फ्रेश रहता है.

2. ​प्लास्टिक का डिब्बा- (Plastic Container)

हल्के प्लास्टिक के डिब्बों में हवा और सीलन बहुत जल्दी घुस जाती है, जिससे आटा खराब हो जाता है. इसके अलावा प्लास्टिक से केमिकल भी खाने में मिल सकते हैं. अगर आपको प्लास्टिक इस्तेमाल करना ही है, तो सिर्फ अच्छी क्वालिटी वाला BPA-Free और एयरटाइट डिब्बा ही चुनें.

Latest and Breaking News on NDTV

आटे के कीड़ों से कैसे बचाएं. (Image NDTV) 

​आटे को कीड़ों से बचाने के उपाय- (Aate Ko Kide Se Bachane Ke Gharelu Upaye) 

  • तेजपत्ता और लौंग रखें- आटे के डिब्बे में नीचे 3-4 सूखे तेजपत्ते और कुछ लौंग डाल दें. इनकी तेज गंध की वजह से कीड़े और घुन आटे के पास भी नहीं आते.
  • नीम की पत्तियां- नीम की पत्तियों को धोकर धूप में अच्छी तरह सुखा लें. इन्हें एक पतले सूती कपड़े में बांधकर डिब्बे में रख दें. यह आटे को खराब नहीं होने देता.
  • ​साबुत नमक- खड़ा नमक का एक छोटा टुकड़ा आटे के डिब्बे में बीच में दबा दें. नमक एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है, जिससे आटा सूखा रहता है.
  • ​गीला हाथ न लगाएं- आटे के डिब्बे में कभी भी गीला चम्मच या नम हाथ न डालें. डिब्बे से आटा निकालते ही उसका ढक्कन तुरंत कसकर बंद कर दें.
  • धूप दिखाएं- अगर आपको लगे कि आटे में हल्की सी नमी आ गई है, तो उसे एक कपड़े पर फैलाकर 1-2 घंटे की हल्की धूप दिखा दें.

ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में दाल-चावलों को कीड़े लगने से कैसे बचाएं? शेफ ने बताए घरेलू नुस्खे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atte Ko Fresh Kaise Rakhe, Flour Storage Tips, Flour Storage Tips Hindi, Monsoon Kitchen Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com