- भूखे रह कर हेल्दी वेट लॉस नहीं किया जा सकता.
- वजन कम करने के लिए आहार को सही रखना जरूरी है.
- आहार से जुड़े ऐेसे 4 उपाय जो कम करेंगे वजन, गायब होगी पेट पर जमी चर्बी.
Weight Loss Diet Tips in Hindi: अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट कर रहे हैं और वेट लॉस डाइट प्लान कर रहे हैं, तो यह बहुत जरूरी हो जाता है कि वजन कम करने के लिए सही भोजन का पालन (Weight Loss Diet) किया जाए. मोटापा घटाने के लिए उपाय तलाशते हुए आपकी तलाश यकीनन सही एक्सरसाइज (exercise for weight loss) और एक प्रभावी वेट लॉस डाइट पर खत्म होगी. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ जिम जाकर आप वेट लॉस कर लेंगे. केवल कसरत करने से और कुछ भी खाने से आपका वजन घट (Weight Loss) जाएगा तो आप गलत हैं. न ही तो आप सिर्फ एक्सरसाइज से वजन कम (Lose Weight) कर सकते हैं न ही सिर्फ भूखे रह कर. ऐसा करने से हो सकता है कि आप वजन घटा (How to loss weight) लें, लेकिन यह शरीर को कमजोर करेगा. क्योंकि जहां एकतरफ एक्सरसाइज आपका स्टेमिना, इम्यूनिटी और मेटाबॉलिजम को मजबूत करने में आपकी सहायता करता है वहीं, दूसरी ऐसा भोजन करना जिसमें शुगर और कार्ब्स की मात्रा अधिक हो केवल थकावट और आलस्य को बढ़ावा देता है. इसलिए दोनों का संतुलन जरूरी है. वजन कम करने के लिए आहार को सही रखना जरूरी है. आपको यह पता होना चाहिए कि पेट पर जमी वसा (Belly Fat) को खत्म करने के लिए आपकी डाइट कैसी हो. अक्सर मोटापा कम हो जाता है और वजन भी घट जाता है, लेकिन पेट पर जमी चर्बी कम नहीं होती. तो चलिए हम आपको बताते हैं आहार से जुड़े ऐेसे 4 उपाय जो वजन कम करने के साथ साथ पेट पर जमा हुई चर्बी को भी घटाएंगे.
Weight Loss Tips: ये 5 आयुर्वेदिक सुपरफूड करेंगे बैली फैट को बर्न...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कैसे घटाएं वजन और पेट पर जमी चर्बी | How To Lose Weight And Belly Fat
1. वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म या चयापचय को बेहतर बनाएं. इसके लिए आप ग्रीन टी पिएं, अच्छी नींद लें, खूब प्रोटीन खाएं, भरपूर पानी पिएं, आपने खाने में कुकिंक फैट्स को बदलें, ज्यादा फाइबर खाएं यह सब आपके चयापचय यानी मोटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. जिसका सीधा असर कम होते वजन पर दिखेगा और आपकी मुस्कान पर भी.
2. वजन कम करने के लिए सब्जियां खाएं. वेट लॉस डाइट में सब्जियों का अहम रोल है. और अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट पर हैं तो आप सब्जियों को किसी हाल में मिस नहीं कर सकते. सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं और साथ ही साथ इनमें फाइबर भी होता है, जो आपके मेटाबॉलिजम को बेहतर बनाने में मददगार हैं. अपने आहार में स्टार्ची सब्जियां जैसे आलू को दूर करें और हाई फाइबर सब्जियां जैसे ब्रोकली, गोभी वगैरह को शामिल करें.
3. वजन कम करने के लिए अपने आहार में जौ शामिल करें. जौ भारतीय आहार में अपनी अलग ही जगह रखता है. असल में जौ बिना छिला गेहूं है. जौ को आप उबाल कर सलाद में ले सकते हैं या फिर सब्जियों के साथ पका कर खा सकते हैं. यह ज्यादा अच्छा होगा अगर आप छिला हुआ जौ इस्तेमाल करते हैं तो यह ज्यादा अच्छा विकल्प साबित होगा.

Weight Loss Diet Plan: वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप आहार में सही बदलाव करें.
Weight Loss: विटामिन सी से भरपूर ये आहार करेंगे बैली फैट को बर्न...
4. आप अपने आहार में अलसी के बीज शामिल कर वजन कम करने के लक्ष्य को जल्दी पा सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप कोई भी अच्छी चीज खाएं तो उसे सही तरीके से खाएं, जिससे वह आपको फायदा पहुंचा सके. यह जानना जरूरी है कि आप अलसी को किस तरह खाएं. तो हम बताते हैं. आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं लेकिन स्वाद बढ़ाने के लिए अलसी के बीज को 5 मिनट तक भून लें. भूने अलसी के बीज को ग्राइंडर में पीस लें. अब आप रोज इसे पाउडर को एक चम्मच ले सकते हैं.
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं