Lauki Idli Recipe: हेल्दी और फिट रहने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. लेकिन कई बार हमारी सारी कोशिश बेकार हो जाती हैं क्योंकि जब भी हम कुछ खाने की अच्छी चीज देखते हैं तो हम खुद को रोक नहीं पाते हैं. यही वजह है कि हम चाहते हुए भी अपने वजन को कम नहीं कर पाते. अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हर बार किसी ना किसी वजह से ऐसा नहीं कर पाते तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी रेसिपी जो खाने में स्वादिष्ट को है ही, इसके साथ ही यह आपके वजन को कम करने में भी मदद करेगी. आज हम आपको बताएंगे लौकी इडली बनाने की आसान रेसिपी.
नाश्ते के तौर पर इडली का सेवन अमूमन लोगों को खूब पसंद होता है. लेकिन हमेशा एक जैसी चीज खाने से आप बोर भी हो जाते हैं. इसलिए आप इस लौकी इडली रेसिपी के साथ नियमित इडली को एक अनोखा ट्विस्ट दे सकते हैं. इसे लौकी, सूजी और स्वादिष्ट मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है. लौकी से होने वाले स्वास्थय लाभों के बारे में हम सभी जानते हैं. यह आपके वजन को कम करने में भी मदद करती है. वेट लॉस कर रहे लोगों को भी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है. लौकी से बनी यह इडली सुपर हेल्दी है. इस रेसिपी को बनाने की रेसिपी जानने से पहले जान लेते हैं लौकी से होने वाले फायदों के बारे में.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लौकी के फायदे
बहुत से लोगों को लौकी खाना पसंद नहीं होता लेकिन, लौकी को सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है. लौकी को इस्तेमाल ज्यादातक सब्जी के रूप में किया जाता है. लौकी का पौधा एक लता जैसा होता है जिस पर लौकियां लगती हैं. लौकी में कई गुण होते हैं जो शरीर के कई रोगों को दूर रखते हैं. लौकी आपके शरीर में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम की कमी को पूरा करने में मदद करती है. इसके अलावा लौकी में आयरन की मात्रा भरपूर पाई जाती है. जो हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकती है. लौकी को डाइट में शामिल कर हम आसानी से वजन को कंट्रोल भी कर सकते हैं.
हेल्दी रहना हो या लंबी उम्र जीना, इन 4 नियमों पर टिका है तंदरुस्ती का पूरा गणित
लौकी इडली की सामग्री
- 1 कप सूजी
- 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
- 1/2 कप दही
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
- 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
- 1 लाल मिर्च
- 1 टहनी करी पत्ता
- 1/4 कप हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच नमक
एक्टोपिक प्रेगनेंसी में गर्भाशय से खिसक जाता है बच्चा, जानिए रिस्क फैक्टर और लक्षण
लौकी की इडली कैसे बनाते है
- कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें राई, उड़द दाल, करी पत्ते और लाल मिर्च भूनें इसके बाद इसमें सूजी डालकर 5 मिनट तक भूनें.
- अब इन चीजों को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें.
- इसके बाद भुनी हुई सूजी में पानी और दही डाल दीजिए. इसे अच्छी तरह मिलाकर 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
- अब सूजी में कद्दूकस की हुई लौकी और कटा हरा धनिया डालकर, नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- घोल को इडली के सांचे में डालें और 15 मिनट के लिए स्टीम करें.
- लौकी की इडली बनकर तैयार है!
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं