वजन घटाने की सोचना और वजन घटा लेना दोनों आसान नहीं है. डाइट का रेशियो बिगड़ा तो समझिए कि वजन घटा तो स्किन थुलथुली हो जाएगी और अगर वजन बहुत तेजी से घट गया तो जरा सी लापरवाही होने पर वजन तेजी से बढ़ेगा भी. डाइटिंग के दौरान न्यूट्रिशन ऊपर नीचे हुए तो कमजोरी भी आ सकती है. इसलिए ये समझना बहुत जरूरी है कि वेट ल़ॉस के लिए डाइट कम करने के साथ साथ कितनी कैलोरी कम करें और कितनी कैलोरी रोज खाएं. ये भी जान लीजिए कि वेट लॉस और कैलोरी बर्न करने में जमीन आसमान का अंतर है. कैलोरी कोई ऐसा पोषक तत्व नहीं है जो किसी खास किस्म के खाने से मिलता है. हर खाने से कैलोरी का घटना बढ़ना अलग अलग तरह का हो सकता है. सबसे पहले ये समझिए कि आखिर कैलोरी क्या है?
क्या है कैलोरी?
आप दिनभर में जो भी खाते हैं वो खाना आपको एक निश्चित मात्रा में एनर्जी देता है, इसे ही कैलोरी कहते हैं. आसान भाषा में समझ लीजिए कि खाने से मिली एनर्जी को मापने की यूनिट है कैलोरी. जो हर तरह के खाने से मिलती है. शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सभी को कैलोरी की जरूरत होती है. अब ये भी जानते हैं कि एक दिन में कितनी कैलोरी जरूरी है जो वेट लॉस जर्नी को ज्यादा नुकसान न पहुंचाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

आप दिनभर में जो भी खाते हैं वो खाना आपको एक निश्चित मात्रा में एनर्जी देता हैPhoto Credit: iStock
एक दिन में कितनी कैलोरी जरूरी
25-50 साल तक के पुरुष को रोजाना 2,900 कैलोरी लेनी चाहिए. वहीं महिलाएं रोजाना 2,200 कैलोरी ले सकती हैं. इससे ज्यादा कैलोरी होने पर वेट लॉस जर्नी को झटका लग सकता है, इसलिए डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो पूरे न्यूट्रिशन के साथ साथ ज्यादा कैलोरी भी न बढ़ाए.
फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकता है Coconut Water, जानें गलत समय में नारियल पानी पीने के नुकसान
वेट लॉस के लिए कितनी कैलोरी बर्न करना है जरूरी
अगर आप वेट लॉस की कोशिशों में लगे हैं तो आपको रोजाना पांच सौ कैलोरी बर्न करना चाहिए यानी रोज आपको जितनी कैलोरी की जरूरत है अगले दिन उसकी पांच सौ कैलोरी बर्न करना जरूरी है. वर्कआउट के बाद प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है. इस प्रोटीन को बर्न करने के लिए डाइजेस्टिव सिस्टम शरीर में जमा फैट का उपयोग करने लगेगा जिससे वजन घटना शुरू हो जाएगा. ऐसे में वेट लॉस के दौरान कैलोरी बर्न करने के बाद प्रोटीन को बिल्कुल इग्नोर न करें.
डायबिटीज मरीजों के लिए डिनर रेसिपीज़ | Diabetic-Friendly Recipes
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं