विज्ञापन

ठंड में कौन सी दाल खानी चाहिए? खाएं ये 5 दालें, शरीर रहेंगी गर्म

ठंड के मौसम में अगर आप अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हैं, तो कुछ स्पेशल दालों को चुनें. यहां जानते हैं ऐसे दालों के बारे में-

ठंड में कौन सी दाल खानी चाहिए? खाएं ये 5 दालें, शरीर रहेंगी गर्म
Winter Healthy Dal: सर्दियों में कौन सी दाल खाएं?

सर्दियों का मौसम आते ही खानपान में बदलाव करना जरूरी हो जाता है. ठंड के दिनों में शरीर को बहुत ऊर्जा की जरूरत पड़ती है, ताकि शरीर खुद को गर्म रख सके और बीमारियों से बचा सके. ऐसे में दालें एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. दालें न सिर्फ प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, बल्कि इनमें फाइबर, आयरन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ आपको पोषण प्रदान करते हैं. डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अगर आप अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हैं, तो कुछ दालों का चुनाव कर सकते हैं. यहां जानते हैं ऐसे दालों के बारे में जिससे शरीर को गर्म रखा जा सकता है. यहां जानते हैं सर्दियों में कौन-सी दालें खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

ठंड में खाएं कुलथी की दाल

कुलथी की दालों को सर्दियों की सुपरफूड दाल माना जाता है. इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है. पहाड़ी क्षेत्रों में कुलथी की दाल, रस और सूप काफी पसंद किया जाता है. इसमें प्रोटीन, आयरन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

भट्ट की दाल भी शरीर को रखती हैं गर्म

उत्तराखंड की मशहूर भट्ट की दाल पोषण का खजाना मानी जाती है. काले रंग के इस खास सोयाबीन में भरपूर प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. सर्दियों में भट्ट की चुड़कानी या दाल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और लंबे समय तक गर्माहट बनी रहती है.

सर्दियों में खाएं उड़द की दाल 

उड़द की दाल सर्दियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालों में से एक है. इसकी तासीर भी गर्म मानी जाती है. यह शरीर को ऊर्जा देने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और कमजोरी दूर करने में मदद कर सकती है. कई घरों में सर्दियों के दौरान उड़द दाल, दाल की पकौड़ी और उड़द के लड्डू भी बनाए जाते हैं.

चना दाल है हेल्दी

चना दाल में प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. सर्दियों में चना दाल खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिल सकती है और कमजोरी महसूस नहीं होती.

अरहर दाल

अरहर दाल भारतीय घरों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालों में से एक है. इसमें प्रोटीन, फोलेट और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं. सर्दियों में इसका नियमित सेवन शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है और इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करता है.

सर्दियों में दाल खाते समय रखें ये बातें

दालों का पूरा फायदा पाने के लिए इन्हें घी, लहसुन, अदरक और हल्के मसालों के साथ बनाया जा सकता है. इससे स्वाद बढ़ने के साथ पाचन भी बेहतर होता है. साथ ही, दाल के साथ हरी सब्जियां और सलाद शामिल करने से भोजन और ज्यादा पौष्टिक बन जाता है.

ये भी पढ़ें - ठंड में बार-बार पेशाब क्यों आता है? समझें क्यों हर थोड़ी देर में भागना पड़ता है वॉशरूम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Winter Diet, Winter Diet And Heart Health, Winter Diet And Uric Acid, DAL, Dal For Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com