विज्ञापन

चॉकलेट, कुकीज कंपनी में मिली बिल्‍ली की पॉटी, लाइसेंस कैंसिल, मक्का प्रोडक्ट्स वाली इस कंपनी पर भी FSSAI की कार्रवाई

इंडियन फूड रेगुलेटर FSSAI पिछले कुछ महीनाें से लगातार नियमों के उल्‍लंघन को लेकर कंपनियों पर कार्रवाई कर रहा है. इस क्रम में FSSAI ने एक बार फिर दो फूड कंपनियों पर कार्रवाई की है. क्‍या है वजह, जान लीजिए डिटेल में.

चॉकलेट, कुकीज कंपनी में मिली बिल्‍ली की पॉटी, लाइसेंस कैंसिल, मक्का प्रोडक्ट्स वाली इस कंपनी पर भी FSSAI की कार्रवाई
FSSAI की बड़ी कार्रवाई
(NDTV File Photo)

भारतीय फूड रेगुलेटर FSSAI यानी खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने साफ-सफाई, शुद्धता और अन्‍य नियमों के गंभीर उल्लंघन मिलने के बाद दो प्रमुख फूड कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है. FSSAI ने 'M/s TCF Chocolates and Gifts Pvt. Ltd.' और 'M/s Shivam Agro' के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिए हैं. इन दोनों कंपनियों को लाइसेंस सस्पेंशन की अवधि के दौरान अपनी सभी फूड बिजनेस गतिविधियां पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

TCF चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स के यहां मिली गंभीर खामियां 

चॉकलेट और गिफ्ट प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी M/s TCF Chocolates and Gifts के यहां निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और सैनिटेशन की बेहद खराब व्यवस्था पाई गई. फूड प्रोसेसिंग एरिया में कीड़े-मकौड़े और बिल्ली के मल के निशान मिले, साथ ही खुले ड्रेनेज और खराब पेस्ट कंट्रोल की समस्या सामने आई. 

इसके अलावा, वहां एक्सपायर्ड फूड कलर, खाद्य सामग्री के पास रखे क्लीनिंग केमिकल और जरूरी फूड सेफ्टी रिकॉर्ड न होना जैसी गंभीर कमियां पाई गईं. पिछले निरीक्षण में भी इस कंपनी का कम्प्लायंस स्कोर सिर्फ 14% था.

यह भी पढ़ें : डाबर ही नहीं, कोई भी कंपनी नहीं कर सकती '100%' नैचुरल या शुद्ध का दावा, FSSAI का ये कानून समझ लीजिए

शिवग एग्रो पर भी गिरी गाज 

मक्का और अन्य खाद्य उत्पादों से जुड़ी कंपनी M/s Shivam Agro के परिसर में मक्खियों, कचरे, रुके हुए गंदे पानी और मकड़ियों का भारी प्रकोप देखा गया. वहां चूहों की गतिविधि, खराब पेस्ट कंट्रोल, जंग लगे उपकरण और खाद्य सामग्री के साथ गैर-खाद्य सामान को एक साथ रखा हुआ पाया गया. 

खाद्य तेल की प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाले टैंकों की फूड-कॉन्टैक्ट सुरक्षा भी संतोषजनक नहीं मिली और इन-हाउस लैब काम नहीं कर रही थी. इसके अलावा, उत्पादों की लेबलिंग में सर्विंग और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी गलत जानकारियां दी गई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FSSAI Action, FSSAI, Food Regulator FSSAI, Food Regulator Rule, Food Regulator India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com