विज्ञापन

नाश्‍ते में रोज-रोज पोहा और पराठा खाकर बोर हो गए हैं, तो ट्राई करें Soya kabab Recipe

रोज रोज का एक ही सवाल: आज क्‍या बनाऊं... चल‍िए आज बनाते हैं टेस्‍टी सोया वेज कबाब. यहां है स्‍टेप बाए स्‍टेप रेस‍िपी.

नाश्‍ते में रोज-रोज पोहा और पराठा खाकर बोर हो गए हैं, तो ट्राई करें Soya kabab Recipe
(Photo Credit: youtube.com/@Alizakitchen2.0

Soyabean Kabab Recipe: अगर आप भी रोज रात को सोने से पहले एक ही सवाल का जवाब तलाशते हैं कि कल सुबह नाश्‍ते में क्‍या बनाऊ और अक्‍सर यही सुनने को म‍िलता है कि आलू के पराठे, मेथी के पराठे, पोहा, चीला, या मलू की पराठे... तो आप बेचैन हो जाते हैं, क्‍योंकि आप रोजाना वही चीजें खाकर बोर हो चुके हैं, तो चलिए आज बनाते हैं चकपटे मजेदार सोयाबीन के वेज कबाब. 

सोया कबाक की ये रेसिपी बहुत ही ज्यादा टेस्टी बनती है. ये इतने मजेदार बनते हैं कि खा कर द‍िल खुश हो जाता है और सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसको बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं. तो एक बार इसको जरूर बनाइएगा. सोयाबीन के कबाब की ये टेस्‍टी रेस‍िपी यूट्यूब पर @Alizakitchen2.0 हेंडल ने शेयर की है. आपको वीड‍ियो को बार बार रोकना और चलाना न पड़े के लिए हमने इसे आपके लिए लिख द‍िया है. आप रेस‍िपी का वीड‍ियो भी देख सकते हैं - 

सोयाबीन वेज कबाब की सामग्री

मुख्य सामग्री:

100 ग्राम सोया बड़ी (सोयाबीन बड़ी)
1 से 1.5 लीटर गर्म पानी
1 चम्‍मच नमक (उबालने के लिए)

अदरक-लहसुन-मिर्च पेस्ट के लिए:

8-10 लहसुन की कलियां
3-4 हरी मिर्च
1 इंच अदरक का टुकड़ा

कबाब मिश्रण के लिए:

1 मध्यम आकार की बारीक कटी प्याज
थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया
तैयार अदरक-लहसुन-मिर्च पेस्ट

मसाले:

1 चम्‍मच भुना कुटा जीरा पाउडर
1 चम्‍मच धनिया पाउडर
1 चम्‍मच मोटी कुटी लाल मिर्च
1 चम्‍मच नमक (स्वादानुसार)
½ चम्‍मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
½ चम्‍मच व्हाइट पेपर पाउडर (या काली मिर्च)
½ चम्‍मच गरम मसाला
½ चम्‍मच चाट मसाला

बाइंडिंग के लिए:

3 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
5 टेबलस्पून बेसन (3 + जरूरत पड़ने पर 2 टेबलस्पून अतिरिक्त)

अन्य:

कबाब तलने के लिए तेल
हाथों पर लगाने के लिए थोड़ा तेल

कैसे बनाएं सोया वेज कबाब स्‍टेप बाए स्‍टेप रेस‍िपी : 

Step 1: सोया बड़ी उबालें : 1-1.5 लीटर पानी गर्म करें. इसमें 100 ग्राम सोया बड़ी और 1 चम्‍मच नमक डालें. मीडियम-हाई फ्लेम पर 3-4 मिनट उबालें. सोया बड़ी फूलकर लगभग दोगुनी हो जाएगी.

Step 2: पानी निकालें: सोया बड़ी को छान लें. ठंडा होने दें. हर सोया बड़ी को हाथ से दबाकर उसका सारा पानी निकाल दें.
पूरी तरह सूखी सोया बड़ी तैयार करें. 

Step 3: पेस्ट बनाएं: मिक्सर में लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालें. बिना पानी के दरदरा पीस लें. 

Step 4: सोया बड़ी पीसें : सूखी सोया बड़ी को मिक्सर में थोड़ा-थोड़ा डालकर पीसें. इसे कीमे जैसी दरदरी बनावट में पीसें. बहुत बारीक पेस्ट न बनाएं.

Step 5: कबाब का मिश्रण तैयार करें : पीसी हुई सोया बड़ी को बड़े बाउल में डालें. कटी प्याज, हरा धनिया और अदरक-लहसुन-मिर्च पेस्ट मिलाएं. 

सभी मसाले डालें: जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, कुटी मिर्च,नमक,कश्मीरी लाल मिर्च,व्हाइट पेपर,गरम मसाला,चाट मसाला

Step 6: बाइंडिंग दें : 3 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर डालें. 3 टेबलस्पून बेसन डालें. अच्छी तरह मिलाएं. अगर ये मिश्रण ढीला है तो दो चम्‍मच बेसन डाल सकते हैं. अच्छी तरह गूंधकर कबाब का डो तैयार कर लें.

Step 7: कबाब बनाएं : हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं. मिश्रण का छोटा हिस्सा लें. टिक्की या कबाब का आकार दें. इसी तरह सारे कबाब बना लें.

Step 8: फ्राई करें : कड़ाही में तेल गर्म करें. मीडियम-लो फ्लेम पर कबाब डालें. एक तरफ 3-4 मिनट फ्राई करें. पलटकर दूसरी तरफ भी 3-4 मिनट फ्राई करें. दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें.

Step 9: सर्व करें : गर्मागर्म सोयाबीन वेज कबाब को हरी चटनी, प्याज और नींबू के साथ परोसें.

टिप: ये कबाब पहले से बनाकर फ्रीज में स्टोर भी किए जा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर फ्राई किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Aaj Kya Banau, Soya Kabab Kaise Banate Hai, Soya Kabab Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com