Vegetable Roti Recipe: जब भी नाश्ते की बात आती है हममें से ज्यादातर लोग पराठा-पूरी आदि का सेवन करते हैं. लेकिन रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं, और पराठे का रोजाना सेवन सेहत के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है. तो अगर आप भी ऐसे नाश्ते की तलाश कर रहे हैं जो आपके टेस्ट को बदलने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो तो परेशान ना हो हमने आपको कवर किया है. आज हम बात कर रहे हैं वेजिटेबल रोटी रेसिपी (Recipe of Vegetable Roti) की. दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से की जाए तो पूरा दिन बन जाता है. सब्जियों से बनी रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. ये ना केवल आपको एनर्जेटिक रखने का काम करती है बल्कि, शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम कर सकती है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसकी रेसिपी.
सामग्री-
- आटा
- उबली हुई हरी सब्जियां
- नींबू का रस
- भुना जीरा पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
- हरी मिर्च
- धनिया पत्ती
- प्याज
- तेल
Goga Navmi 2023: जानिए कब है गोगा नवमी, इस दिन किस चीज का लगाया जाता है भोग

Photo Credit: iStock
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
विधि-
इस रोटी को बनाने के लिए सबसे पहले जो सब्जियां आपको डालनी हैं जैसे मटर, गाजर, फूलगोभी, कॉर्न, शिमला मिर्च, पालक आदि को उबाल लें. इसे ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद अच्छे से मसल कर इसमें बाकी सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आटा गूंथ लें. आटे से गोल लोई बना कर इसमें सब्जियों का मिक्सचर भर कर इसे हल्के हाथों से बेल लें. आप गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें. इसे आप दही, अचार या अपनी पसंद के किसी भी सॉस के साथ खा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं