Weight loss Breakfast: अगर आप वजन कम (Weight loss) करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट (Weight loss breakfast) रेसिपी की तलाश में हैं तो चीले (Cheela) सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. अधिकतर भारतीय घरों में बनने वाले चीले टेस्ट ही नहीं न्यूट्रिशन से भी भरपूर होते हैं. दालों से तैयार किये जाने वाले चीले लंबे समय तक फुलनेस की फीलिंग देते हैं, मस्कुलर रिकवरी में मदद करते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखते हैं. आइए जानते हैं वजन कम करने में मदद करने वाले चीले की चार रेसिपीज…
वेट लॉस में कैसे मदद करता है चीला (How Chila helps in weight loss)
चना, मूंग मसूर और उड़द जैसी दालों से बनाएं जाने के कारण चीला प्रोटीन से भरपूर होता है. प्रोटीन मसल्स बनाने में मदद करने के साथ साथ फुलनेस की फीलिंग भी देता है जिससे बीच बीच में स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है और वजन नियंत्रण में रहता है. वहीं चीले को बनाने के लिए बहुत कम मात्रा में तेल का इस्तेमाल होता है. इससे अनावश्यक कैलोरी में कमी आती है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
चीले की चार रेसिपीज (Chila Recipes)
स्प्राउटेड मूंग और पनीर चीला
सामग्री
200 ग्राम स्प्राउट मूंग, 10 ग्राम ग्रेट किया हुआ अदरक, नमक, काली मिर्च, मिर्च, 20 ग्राम घी, भरावन के लिए पनीर
विधि
स्प्राउट मूंग, अदरक, नमक, काली मिर्च, मिर्च को मिक्सी में ब्लेड कर पेस्ट बना लें. पैन पर घी गर्म कर चीला बनाएं और पनीर स्टफ्ड कर परोसें.
ओट्स मिक्स वेजिटेबल चीला
सामग्री
एक कप पाउडर ओट्स, एक कप चॉप्ड वेजिटेबल, दो चम्मच दही, नमक और काली मिर्च, घी
Nariyal Paag Recipe: इस टेस्टी नारियल पाग रेसिपी के साथ जन्माष्टमी सेलिब्रेशन को बनाएं और खास
विधि
ओट्स, वेजिटेबल, दही, नमक और काली मिर्च का ब्लेड कर लें और दस मिनट तक रेस्ट करने के लिए रख दें. उसके बाद गर्मागर्म चीला बनाकर परोसें.
स्प्राउटेड रागी चीला
सामग्री
एक कप स्प्राउटेड रागी, आधा कप ग्रेट किया हुआ खीरा, दो चम्मच दही, एक चम्मच ग्रेटेड नारियल और मिर्च
विधि
ऊपर की सभी सामग्री को मिलाकर बैटर तैयार करें और उससे चीला बनाएं
पिंक चीला
आधा कप सोक्ड मसूर दाल, एक चौथाई कप कटे हुए प्याज, एक चौथाई कप ग्रेटेड बीट रूट्स, नमक और मिर्च
विधि
मिक्सी में सभी सामग्री को ब्लेंड कर बैटर तैयार करें और नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चीला तैयार करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं