Goga Navami 2023: सावन खत्म होने के साथ ही भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाती है और भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को गोगा नवमी मनाई जाती है. गोगा नवमी वाल्मीकि समाज का एक प्रसिद्ध त्योहार है, इस दिन वाल्मीकि समाज के आराध्य गोगा देव यानी की जाहरवीर का जन्मोत्सव होता है. इस दिन विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है और नागों की पूजा भी होती है. इस दिन लोग व्रत रखकर गोगा देव से अपनी संतान की लंबी उम्र की कामना करते हैं, उसकी सुख समृद्धि और संतान सुख प्राप्ति के लिए भी यह व्रत किया जाता है.
इस साल कब मनाई जाएगी गोगा नवमी 2023 (Goganavni Muhurt)
अगर आप गोगा नवमी की पूजा करना चाहते हैं या व्रत रखना चाहते हैं तो इस साल गोगा नवमी 8 सितंबर 2023 को आएगी. गोगा नवमी का शुभ मुहूर्त सुबह 7:36 से सुबह 10:45 तक रहेगा, इसके बाद दोपहर का मुहूर्त 12:19 से 1:53 तक रहेगा, तो वहीं शाम की पूजा के लिए 5:01 से 6:35 तक शुभ मुहूर्त है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
टीचर्स डे पर अपने हाथ से अपनी टीचर को बनाकर खिलाएं ये तीन इंडियन स्वीट्स, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह
गोगा नवमी का महत्व (Importance of Goga navami)
भारत में खास तौर पर राजस्थान में गोगा नवमी धूमधाम से मनाई जाती है. इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इसका खासा प्रभाव देखा जाता है. कहा जाता है कि गोगा देव को सांपों का देव भी कहा जाता है और इनकी पूजा करने से निसंतान दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है. इतना ही नहीं ये भी माना जाता है कि गोगादेव के पास जहरीले से जहरीले सांपों को वश में करने की शक्ति होती है और उनकी पूजा करने से सर्प दोष और सांपों के डसने का डर भी दूर हो सकता है.
गोगा नवमी पूजा विधि और भोग (Bhog recipe)
गोगा नवमी की पूजा करने के लिए सुबह सबसे पहले उठकर स्नान करें, मिट्टी से गोगादेव की मूर्ति बनाएं या फिर उनकी तस्वीर की पूजा करें. उन्हें चावल, रोली, वस्त्र आदि अर्पित करें. गोगा देव के भोग की बात की जाए तो उन्हें खीर, चूरमा के लड्डू या गुलगुला का भोग लगाया जाता है. इतना ही नहीं गोगा नवमी के दिन घोड़े को चने की दाल खिलाने की परंपरा भी है. गुलगुला बनाने के लिए आटे के साथ गड़ को मिलाकर गूंद लें और तेल में छोटा-छोटा गुलगुला तल लें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं