विज्ञापन

केसी त्यागी ने छोड़ी जेडीयू, पार्टी सदस्यता का नहीं करेंगे नवीनीकरण

Bihar News जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन के पिछले दिनों दिए गए बयान से यह पहले ही साफ हो गया था कि जेडीयू का त्यागी से अब कोई संबंध नहीं है. पार्टी से उनकी विदाई हो चुकी है. लेकिन सभी को आधिकारिक बयान का इंतजार था.

केसी त्यागी ने छोड़ी जेडीयू, पार्टी सदस्यता का नहीं करेंगे नवीनीकरण
केसी त्यागी ने खुद को जेडीयू से किा अलग.
  • के सी त्यागी ने जेडीयू से अपनी सदस्यता नवीनीकृत न कर पार्टी से अलग होने की आधिकारिक जानकारी दी है
  • के सी त्यागी पार्टी से लंबे समय से दूरी बनाए हुए थे और उनके बयानों को जेडीयू में महत्व नहीं दिया जा रहा था
  • के सी त्यागी IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने के फैसले का विरोध कर विवादों में घिर गए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

के सी त्यागी ने खुद को जेडीयू से अलग कर लिया है. उन्होंने छोड़ दी है. वह अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं करेंगे. उन्होंने खुद एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि केसी त्यागी पार्टी से लंबे समय से दूरी बनाए हुए थे. पार्टी की तरफ से उनके बयानों को भी खास तबज्जो नहीं दिया जा रहा था. पिछले दिनों भी ये कहा जा हाँ था कि केसी त्यागी जेडीयू से अलग हो गए हैं. हालांकि उन्होंने आधिकारिक रुप से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था. लेकिन अब उन्होंने जेडीयू से उनकी सदस्यता समाप्त होने की जानकारी दी है. उन्होंने इसका नवीनीकरण नहीं कराया है.

केसी त्यागी ने छोड़ी जेडीयू

 जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन के पिछले दिनों दिए गए बयान से यह पहले ही साफ हो गया था कि जेडीयू का त्यागी से अब कोई संबंध नहीं है. पार्टी से उनकी विदाई हो चुकी है. लेकिन सभी को उनके बयान का इंतजार था. बता दें कि केसी त्यागी साल की शुरुआत में ही विवादों में घिर गए थे. उन्होंने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने के फैसले का विरोध किया था. इसके अलावा, 2024 में फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत सरकार से अलग स्टैंड लिया था. इन विवादों के चलते उन्हें सितंबर 2024 में राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

विवादों में घिर गए थे केसी त्यागी

बता दें कि जनवरी महीने में विवादों में घिरे केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न दिए जाने की भी मांग की थी. इसे लेकर उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था. . राजनीतिक गलियारों में इस कदम को डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा गया था. हालांकि पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा था कि भारत रत्न को लेकर त्यागी का बयान उनकी निजी राय है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि  'त्यागी जी का जेडीयू के मामलों से ज्यादा संबंध नहीं है. वे पार्टी में हैं भी या नहीं, यह कार्यकर्ताओं को भी नहीं पता है.'
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com