विज्ञापन

iPhone से महंगी है ये मिठाई! 1 पीस की कीमत 1111 रुपये, जयपुर की 'त्योहार अशर्फी' क्यों है इतनी खास?

क्या आप जनते हैं जयपुर की 'त्योहार अशर्फी' मिठाई इस दिवाली चर्चा में क्यों है? जानें इसका दाम और खासियत.

iPhone से महंगी है ये मिठाई! 1 पीस की कीमत 1111 रुपये, जयपुर की 'त्योहार अशर्फी' क्यों है इतनी खास?
इतनी महंगी क्यों है ये मिठाई?
NDTV

दीवाली का त्योहार आते ही चारों तरफ मिठाइयों की खुशबू फैल जाती है. वैसे तो बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां मिलती हैं, लेकिन इस बार राजस्थान के जयपुर की एक बेहद खास मिठाई लोगों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है. जिसका नाम है 'त्योहार अशर्फी, 'इसे देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे कोई असली सोने का सिक्का सामने रखा हो.

इस मिठाई की कीमत क्या है?

मिठाई की दुकान की संस्थापक अंजलि जैन ने बताया कि अगर आप एक किलो 'त्योहार अशर्फी' खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको करीब 1.23 लाख रुपये चुकाने होंगे. वहीं, अगर आप इसका एक अकेला पीस खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें ये करीब 9 ग्राम का है, जिसकी कीमत 1,111 रुपये रखी गई है और अगर आप इसका पूरा डिब्बा लेते हैं, जिसमें 9 पीस आते हैं, तो उसकी कीमत 9,999 रुपये है. दुकान के मुताबिक, एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1,23,000 रुपये है.

इसे बनाने का आइडिया कहा से आया?

हर चीज के पीछे कोई न कोई कहानी जरूर होती है. इस शाही मिठाई के बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है. इस दुकान की मालकिन अंजलि जैन का कहना है कि पुराने जमाने में राजा-महाराजा अपने खास मेहमानों को या किसी को सम्मान देने के लिए सोने की अशर्फियां भेंट किया करते थे. बस इसी पुरानी और शाही परंपरा से उन्हें यह यूनीक आइडिया आया. उन्होंने सोचा क्यों न कुछ ऐसा बनाया जाए जो देखने में बिल्कुल सोने के सिक्के जैसा लगे और लोगों को पुराने राजा-महाराजाओं के वक्त की याद दिलाए.

कीमत में 1111 का खास कनेक्शन:

अंजलि ने बताया इस मिठाई का एक पीस 1,111 रुपये का हैइसके पीछे एक मजेदार बात यह है कि इस कीमत को बहुत सोच-समझकर रखा गया है. हमारे समाज में '1111' के अंक को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है, इसलिए इसकी कीमत इसी नंबर से जोड़ी गई है. इसके अलावा, नौ पीस के डिब्बे का दाम 9,999 रुपये रखा गया है ताकि लोग इसे आसानी से एक-दूसरे को गिफ्ट कर सकें.

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर ज्यादा खाने से बचना है? ये रहा त्योहारों में वजन बढ़ने से बचने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur News, Expensive Mithai, Diwali, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com