विज्ञापन

Turai Paneer Recipe: रोज की साधारण तुरई को दें नया ट्विस्ट, एक्ट्रेस नीना गुप्ता की ये हल्की सब्जी जीत सकती है दिल

Turai Paneer Sabji Recipe: गर्मी में हल्का और स्वादिष्ट खाना पसंद है, तो नीना गुप्ता की तुरई-पनीर सब्जी ट्राई कर सकते हैं. कम मसालों, घी, जीरा और लाल मिर्च से बनने वाली यह रेसिपी स्वाद में सिंपल लेकिन बेहद टेस्टी लगती है. तुरई और पनीर का यह कॉम्बिनेशन लंच या डिनर दोनों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

Turai Paneer Recipe: रोज की साधारण तुरई को दें नया ट्विस्ट, एक्ट्रेस नीना गुप्ता की ये हल्की सब्जी जीत सकती है दिल
Turai Paneer Sabji recipe

Turai-Paneer Sabji Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर ऐसी सब्जियां खाना पसंद करते हैं जो हल्की हों, जल्दी पच जाएं और शरीर को भारी महसूस न कराएं. हालांकि कई बार रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर लोग बोर भी हो जाते हैं. खासकर तुरई का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं. लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी देसी किचन स्टाइल से इस साधारण सब्जी को भी बेहद स्वादिष्ट बना दिया है. सोशल मीडिया पर उनकी तुरई और पनीर की सिंपल सब्जी लोगों को काफी पसंद आ रही है. कम मसालों और आसान तरीके से बनने वाली यह डिश उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो हेल्दी और हल्का खाना पसंद करते हैं.

इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ज्यादा मसाले, प्याज-टमाटर या भारी ग्रेवी का इस्तेमाल नहीं किया जाता. सिर्फ कुछ साधारण चीजों से यह सब्जी तैयार हो जाती है और स्वाद ऐसा आता है कि लोग बार-बार खाने का मन बना सकते हैं.

तुरई-पनीर सब्जी बनाने के लिए सामग्री: 

  • 2 मध्यम आकार की तुरई
  • 100 ग्राम पनीर
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • स्वादानुसार नमक

घी और जीरे के तड़के से शुरू होती है रेसिपी

नीना गुप्ता इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा घी गर्म करती हैं. घी गर्म होने के बाद उसमें जीरा डाला जाता है. जैसे ही जीरा चटकने लगता है, उसमें लाल मिर्च डाली जाती है. लाल मिर्च इस हल्की सब्जी में हल्का तीखापन और शानदार स्वाद जोड़ने का काम करती है.

फिर डाली जाती है तुरई

इसके बाद कटी हुई तुरई कढ़ाई में डाल दी जाती है. तुरई डालने के बाद उसे अच्छी तरह चलाया जाता है ताकि घी, जीरा और लाल मिर्च का स्वाद हर टुकड़े में अच्छी तरह मिल जाए. फिर स्वादानुसार नमक डाला जाता है.

अब सब्जी को धीमी आंच पर पकने दिया जाता है. कुछ ही देर में तुरई अपना पानी छोड़ने लगती है. नीना गुप्ता इस सब्जी को ज्यादा मसालों में नहीं पकातीं, बल्कि सब्जी के प्राकृतिक स्वाद को बनाए रखने पर जोर देती हैं. बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहना जरूरी होता है ताकि वह नीचे चिपके नहीं और समान रूप से पकती रहे.

आखिर में डाला जाता है पनीर

जब तुरई पूरी तरह नरम हो जाती है और उसका अतिरिक्त पानी लगभग सूख जाता है, तब उसमें पनीर डाला जाता है. पनीर डालने के बाद सब्जी को हल्के हाथ से मिलाया जाता है ताकि पनीर टूटे नहीं. इसके बाद इसे 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाया जाता है ताकि पनीर भी सब्जी का स्वाद अच्छी तरह सोख ले.

इस हल्की और स्वादिष्ट सब्जी को गर्म फुल्के, रोटी या सादे पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है. गर्मियों के लंच और डिनर के लिए यह एक बेहतरीन और हल्का ऑप्शन माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: Makhana Sweet Recipe: मखाने से बनाएं हल्की और टेस्टी मिठाई, जो स्वाद के साथ साथ सेहत में भी है लाजवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com