विज्ञापन

क्या आप भी खरीदते हैं खुला तेल? तुकाराम मुंढे ने Unsealed Oil न खरीदने की दी सलाह

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने लोगों को खुला या अनसील्ड तेल न खरीदने की दी सलाह.

क्या आप भी खरीदते हैं खुला तेल? तुकाराम मुंढे ने Unsealed Oil न खरीदने की दी सलाह
कैसे करें असली और नकली तेल की पहचान.
NDTV

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने गुरुवार को कस्टूमर से खुला या बिना सील वाला खाने का तेल न खरीदने की अपील की. ​​उन्होंने इसे असुरक्षित बताया. साथ ही बताया कि, मिलावट जैसी गड़बड़ियां पाए जाने के बाद इस सेक्टर के लिए एक कंप्लायंस ऑर्डर जारी किया गया है. FDA ने गुरुवार को एडिबल ऑयल सेक्टर के लिए नियमों के पालन का आदेश जारी किया. इसमें मिलावट, असुरक्षित पैकेजिंग और गलत तरीके से स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन जैसी कमियां पाई गई थीं. यह जानकारी तुकाराम मुंढे ने दी, जिन्होंने राज्य भर में नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है.

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘खुला या बिना सील वाला तेल शेफ नही है. उस पर कोई बैच नंबर या उसके सोर्स (source) के बारे में जानकारी नहीं होती, जिससे उसका पता लगाना और उस पर कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है. खुला तेल न खरीदें. अगर आप पैक्ड तेल खरीदते हैं, तो उसका लेबल, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें. साथ ही पैकेजिंग भी चेक करें. पुराने या यूज्ड पैकेट में तेल न लें. 

Latest and Breaking News on NDTV

किन पर लागू होगा कंप्लायंस ऑर्डर?

तुकाराम मुंढे ने कहा कि यह कंप्लायंस ऑर्डर खाने वाले तेल का कारोबार करने वाले सभी ऑपरेटरों पर लागू होता है, जिनमें ऑयल एक्सपेलर, सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन यूनिट, ब्लेंडर, पैकेजिंग यूनिट, इंपोर्टर, सुपरमार्केट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल दुकानें शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि मूंगफली, सरसों, सूरजमुखी, राइस ब्रान, पाम, नारियल और मक्का जैसे तेलों से जुड़े इस आदेश को लागू करना जरूरी था, क्योंकि तेल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है और यह खाने-पीने की चीजों का एक अहम हिस्सा है.

उन्होंने आगे ने बताया कि साल 2025-26 के दौरान FDA ने खाने वाले तेल के 1,247 सैंपल इकट्ठा किए, जिनमें से 1,142 की जांच की गई. जांच में 77 सैंपल खराब क्वालिटी के पाए गए और 15 मामलों में गलत लेबलिंग (मिसब्रांडिंग) का पता चला. विभाग ने 3.20 लाख किलो स्टॉक जब्त किया.

कैसे करें असली और नकली तेल की पहचान?

  • सीलबंद खरीदें- हमेशा FSSAI लाइसेंस नंबर और निर्माण तिथि वाला पैक्ड तेल लें.
  • कलर- बहुत ज्यादा ब्राइट कलर मिलावट का संकेत हो सकता है.
  • स्मेल- शुद्ध तेल की प्राकृतिक खुशबू होती है, जबकि नकली तेल में अजीब या तेज महक आ सकती है.
  • फ्रिज टेस्ट- तेल को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें. शुद्ध तेल समान रूप से जमता है, जबकि मिलावटी तेल में परतें दिख सकती हैं.
  • हथेली टेस्ट- थोड़ी मात्रा हथेली पर रगड़ें. यदि चिकनाहट के साथ अजीब गंध आए तो सावधान रहें.
  • फ्राई- नकली तेल जल्दी धुआं छोड़ सकता है और झाग अधिक बनाता है.
  • कीमत- बाजार भाव से बहुत सस्ता तेल मिलावटी हो सकता है.
  • लेबल- पैक पर FSSAI, AGMARK और कंपनी की पूरी जानकारी जरूर देखें.

ये भी पढ़ें- भारत को सुपरपावर बनाना है तो पहले हेल्दी इंडिया बनाना होगा, तुकाराम मुंढे ने बताया क्यों जरूरी है जनता का साथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tukaram Mundhe, Adulterators, Kaun Sa Tel Achha Hai, Pure Oil, Cooking Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com