विज्ञापन

AIIMS ट्रेनड डॉक्टर ने बताया डीप फ्राई करने के लिए कौन सा तेल अच्छा है?

तला हुआ खाने के शौकीन हैं? AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेनड डॉक्टर ने 4 ऐसे तेल के बारे में बताया है, जो डीप फ्राई के लिए अच्छे माने जाते हैं.

AIIMS ट्रेनड डॉक्टर ने बताया डीप फ्राई करने के लिए कौन सा तेल अच्छा है?
तलने के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?
NDTV

तला हुआ खाना ज्यादा नहीं खाना चाहिए, डीप फ्राई खाने के कई नुकसान हैं, ये तप आप सभी ने जरूर सुना होगा, लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इसका स्वाद इतना पसंद होता है कि चाहते हुए भी तला हुआ खाना नहीं छोड़ पाते हैं. क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं? अगर हां तो ये स्टोरी आपके लिए ही है.

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर, AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेनड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने 4 ऐसे तेल के बारे में बताया है जिन्हें आप तली हुई चीजें बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. डॉक्टर का कहना है कि डीप फ्राइंग शरीर के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन अगर फिर भी आपका कुछ ऐसा खाने का मन हो तो नीचे बताए गए ये 4 तेल अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

यहां देखिए वीडियो...

Deep Fry के लिए कौन सा Oil Best?

रिफाइंड नारियल तेल | Refined Coconut Oil

डॉक्टर सौरभ का मानना है कि रिफाइंड नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. वहीं, इसका स्मोक पॉइंट 400°F होता है, जिसका मतलब है कि ये तेल तेज आंच पर भी न जलता है और न ही खराब होता है.

रिफाइंड जैतून तेल | Refined Olive Oil

डॉक्टर सौरभ का कहना है कि ये मोनोसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है. वहीं, इसका स्मोक पॉइंट 456°F होता है। लेकिन ध्यान रखें, ये तेल कम तापमान में भी जलने लगता है. इसलिए उनका कहना है कि इसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

घी या क्लेरिफाइड बटर | Ghee Or Butter

डॉक्टर सौरभ का मानना है कि घी या क्लेरिफाइड बटर तलने के लिए अच्छा विकल्प है. इसका स्मोक पॉइंट 450°F होता है. यह तली हुई चीजों का स्वाद बढ़ाने के साथ ही साथ उसकी खुशबू भी बढ़ाता है.

एवोकाडो तेल | Avocado Oil

डॉक्टर सौरभ के मुताबिक एवोकाडो तेल का स्मोक पॉइंट 520°F होता है, जो डीप फ्राइंग चीजों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है.

इसे भी पढ़ें: दाल मखनी से भी ज्यादा स्वादिष्ट है Dal Maharani, शेफ संजीव कपूर ने शेयर की रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Cooking Oil, Best Cooking Oil For Deep Frying In India, AIIMS Doctors, Talne Ke Liye Konsa Tel Achha Hota Hai, Best Oil For Deep Frying
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com