विज्ञापन

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैँ. यहां जानते हैं इन फायदों के बारे में-

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?
eating garlic at morning empty stomach : खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

हमारे घर में खाने में तड़का लगाने से लेकर मसालों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, इससे बनी स्वादिष्ट चटनी भी लोगों को बहुत ही पसंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. जी हां, आयुर्वेद में कच्चे लहसुन का औषधि के समान माना गया है. अगर आप नियमित रूप से कच्चे लहसुन का खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है. यहां जानते हैं सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

कमजोर इम्यूनिटी करे बूस्ट

सुबह खाली पेट अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है. दरअसस, लहसुन में एलिसिन नामक एक्टिव यौगिक पाया होता है, जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. ऐसे में अगर आप नियमित रूप से कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट हो सकती है. 

हार्ट हेल्थ के लिए है बेहतर

नियमित रूप से सुबह लहसुन खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है. साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में प्रभावी माना जा सकता है. कच्चे लहसुन के सेवन से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हार्ट रिस्क को कम करने में मदद मिल सकती है. 

पाचन तंत्र को करे एक्टिव

खाली पेट लहसुन खाने से पाचन एंजाइमों का स्राव बढ़ सकता है. इससे खाना पचाने में आसीन होती है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, अपच और कब्ज जैसी परेशानी दूर हो सकती है. साथ ही ये आंतों को लिए भी गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है.

शरीर को करे डिटॉक्स

लहसुन में मौजूद तत्व आपके लिवर की कार्य क्षमता को बेहतर कर सकते हैं. इसके सेवन से शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. साथ ही लिवर को मजबूत बनाए रखने में मददगार हो सकता है. 

वजन को करे कंट्रोल

लहसुन खाली पेट खाने से आप अपने शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं. दरससल, लहसुन में मौजूद तत्व आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें - मिक्सी नहीं है तब भी बन जाएगी लहसुन की चटनी, घर की चीजों से बनाएं झटपट स्वादिष्ट चटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic, Garlic Benefits, Garlic Adulteration, Garlic Ajwain Mustard Oil Benefits, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com