- हेल्दी लाइफ स्टाइल को डायबिटिज मैनेजमेंट से जोड़कर देखा जाता है.
- हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.
- इन खाद्य पदार्थों को पचने में अधिक समय लगता है.
डायबिटिज दुनियाभर में होने वाली एक आम बीमारी बनती जा रही है. डायबिटिज तब होता है जब आपका शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर रहा है या उत्पादित इंसुलिन का जवाब देने में सक्षम नहीं है. इसका कोई सही इलाज नहीं है लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, सही खान पान के साथ इसे नियंत्रित करने में मदद मिलती है. एक सही डाइट और हेल्दी लाइफ स्टाइल को डायबिटिज मैनेजमेंट से जोड़कर देखा जाता है. अगर आप को डायबिटिज है या आप प्री-डायबेटिक है तो आपको कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. इन खाद्य पदार्थों को पचने में अधिक समय लगता है, जिससे ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है. इसके लिए काला चना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ डायबिटिज के अनुसार, दाल और बीन्स ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मदद कर सकते हैं.
दिवाली पर इस बार घर ट्राई करें महाराष्ट्रीयन मटर करांजी की यह स्वादिष्ट रेसिपी, देखें वीडियो
हम सभी बहुमुखी काला चना काफी पसंद करते हैं और इससे हम विभिन्न प्रकार के व्यंजन बना सकते हैं. लेकिन, अगर आप काफी व्यस्त है तो आप इस सूप को ट्राई कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Diabetes Diet: कैसे बनाएं काले चने का सूप
सामग्री:
1 कप उबला हुआ काला चना
2 कप काले चने पानी या स्टॉक
1 छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन
1 इंच अदरक, बारीक कटी हुई
1 कप कटी हुई बीन्स
1 कप कटी हुई गाजर
1 कप कटा हुआ टमाटर
एक चुटकी काली मिर्च
एक चुटकी जीरा पाउडर
एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच खाना पकाने का तेल
रेसिपी:
एक बर्तन ले और इसमें तेल डालकर गरम करें.
इसमें लहसुन डालें और इसे हल्का से ब्राउन होने तक भूनें.
अब इसमें अदरक डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए दो मिनट के लिए पकाएं.
इसमें अब टमाटर के अलावा सारी सब्जियां डालें और मसाले डालकर लगातार चलाएं ताकि सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाएं. इस बात का ध्यान रखें की आंच मीडियम रहे.
इसमें टमाटर डालें, इसके बाद काले चने और उसका स्टॉक डालकर 3 से 4 मिनट के पकाएं.
इसे 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं.
हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करके सर्व करें.
इस सूप को ट्राई करें और यकीन मानिए आपको यह सूप बेहद ही पसंद आएगा.
Diabetes: डायबेटिक डाइट में शामिल कर सकते हैं मेथी मूंग दाल, जाने मेथी से होने वाले फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं