- कढ़ी की हमें कई वैराइटी देखने को मिलती हैं.
- हर राज्य में भी कढ़ी को अलग तरीके से बनाया जाता है.
- यह खाने में चटपटी होती है और पकौड़े इसके स्वाद को बढ़ाते हैं.
भारतीय व्यंजनों में ऐसी काफी रेसिपीज है जो लोगों के बीच बेहद पॉपुलर हैं. अगर कुछ ऑल टाइम फेवरेट रेसिपीज की बात करें तो राजमा चावल, आलू रसेदार और पूरी, छोले चावल न जाने कितनी रेसिपीज हैं जिन्हें लोग आमतौर पर अपने लंच या डिनर के अलावा खास मौकों पर भी बनाना खाना पसंद करते हैं. इन सब डिशेज में कढ़ी एक लाजवाब व्यंजन है जो हममें से ज्यादातर लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल होगी. दही, बेसन और बेसिक मसालों के साथ बनाई वाली कढ़ी को एक तड़का दिया जाता है, जो इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. कढ़ी और चावल को बेस्ट कॉम्बिशेन के रूप में देखा जाता है, मगर आप इस रोटी या पराठे के साथ पेयर कर सकते हैं.
क्या सर्दियों में गुड़ खाना होता है अच्छा? इस मौसम में कैसे करें इसका सेवन
कढ़ी की एक खास बात और है कि इसके आपको कई वैराइटी देखने को मिलती हैं जिसमें प्लेन कढ़ी, बूंदी वाली कढ़ी यहां तक कि कुछ लोग इस पालक के पत्ते, मेथी और मटर डालकर बनाना भी पसंद करते हैं. इसके अलावा हर राज्य में भी कढ़ी को अलग तरीके से बनाया जाता है. गुजराती कढ़ी में हल्का खट्टा मीठा स्वाद होता है तो गढवाली कढ़ी को एक छौंक के साथ बनाते है ऐसे बहुत से उदाहरण जिनका जिक्र किया जा सकता है. इन सब में पंजाबी पकौड़े वाली कढ़ी को हम खूब चाव से खाते हैं. यह खाने में चटपटी होती है और पकौड़े इसके स्वाद को बढ़ाते हैं. लेकिन परफेक्ट तरीके से कढ़ी बनाना बहुत से लोगों के लिए चैलेंजिंग हो सकता है और अगर आप पहली बार इसे बनाने जा रहे हैं तो यह आपके लिए और भी ज्यादा मुश्किल हो सकता है. टेंशन न लें, यहां हम परफेक्ट पंजाबी पकौड़ा कढ़ी बनाने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनके साथ एक बढ़िया स्वाद वाली कढ़ी बनाकर अपने परिवार को इम्प्रेस कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Punjabi Pakora Kadhi: परफेक्ट पंजाबी पकौड़ा कढ़ी बनाने के लिए यहां देखें टिप्स:
1. कढ़ी बनाने के लिए आप खट्टी छाछ या दही का इस्तेमाल करें.
2. कढ़ी बनाने के लिए आपको दही और बेसन का घोल तैयार करना होता है. जिसमें एक बड़े बर्तन में सबसे पहले दही को ब्लेंडर या हाथ से अच्छी तरह फेंट लें.
3. अब इस बर्तन पर छलनी लगाएं और बेसन को छानते हुए इसमें डालें. वहीं अब दही और बेसन दोनों चीजों को अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न हो.
4. जरूरत के मुताबिक पानी डालकर इसे गैस पर पकने के लिए रख दें. याद रहे इसे लगातार चलाते रहना जरूरी है.
5. एक उबाल आने के बाद कढ़ी को धीमी आंच पर चालते हुए पकाएं ताकि वह गाढ़ी हो सकें.
6. इस बीच आप पकौड़े बना लें, एक बाउल में बेसन लें, सभी मसाले डाले लें और पकौड़ो नरम बनाने के लिए इसमें थोड़ा दही डालकर अच्छी तरह हाथ फेंटें.
7. पकौड़ों को बढ़िया स्वाद देने के लिए आप इसमें स्लाइस किया हुआ प्याज भी डाल सकते हैं.
8. तेल गरम करें और थोड़ा थोड़ा बैटर डालकर मीडियम लो आंच पर पकौड़ों को फ्राई करके एक तरफ रख लें.
9. अब एक पैन लें इसमें थोड़ा सा घी या तेल गरम करें, स्लाइस की हुई प्याज, साबुत लाल मिर्च, हींग, जीरा और मेथीदाना डालकर कुछ सेकेंड भूनें.
10. इसमें लालमिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाडडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर कुछ सेकेंड भूनें.
11. तैयार तड़के को कढ़ी में डालकर मिलाएं और कुछ देर पकने दें.
12. कढ़ी के कुछ देर पकने के बाद आप इसमें पकौड़े डालें और कुछ सेकेंड पकाएं. हरे धनिए गार्निश करके सर्व करें.
माइक्रोवेव में इन टिप्स के साथ तैयार करें इंस्टेंट कसूरी मेथी
आपकी कढ़ी तैयार है और इसका पूरा स्वाद लेने के लिए इसे स्टीम राइस या जीरा राइस के साथ पेयर कर सकते हैं.
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं आलू, प्याज और मटर से बनी कढ़ी भी आजमा सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं