Tomato Soup Recipe: सर्दियों के मौसम में गर्मा-गर्म सूप पीने को मिल जाए तो क्या ही कहना है. इस मौसम में बाहर डिनर पर जाना हो या फिर शादी-पार्टी में गर्म सूप पीना हर कोई पसंद करता ही होगा. सूप बहुत तरह के होते हैं. वेजिटेबल सूप से लेकर टोमेटो सूप तक, आप अपनी पसंद के अनुसार इसको पीते हैं. लेकिन क्या आपने कभी घर पर सूप बनाने के बारे में सोचा है. अगर नहीं तो अब आपको बाहर जाकर सूप पीने की जरूरत नही हैं. आज हम आपको लिए लेकर आए टोमेटो सूप की एक ऐसी रेसिपी जो झटपट बनकर तैयार हो जाएगी. यकीन मानिए इस सूप को पीने के बाद शायद ही आप बाहर का सूप पीना पसंद करेंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि ये घर पर बना हुआ है और बिल्कुल शुद्ध है और हेल्दी भी. आइए जानते हैं टोमेटो सूप बनाने की रेसिपी.
घर पर कैसे बनाएं टोमेटो सूप ( Tomato Soup Recipe)

रात को सोने से पहले खा लें अजवाइन फिर देखें कमाल, इन समस्याओं से दिलाएगा राहत, जानिए कैसे करें सेवन
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामग्री
- टमाटर - 1 किलो
- गाजर - 2
- चुकंदर - 1 छोटा
- अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
- लहसुन - 5-6 कलियां
- नमक- स्वादानुसार
- चीनी- छोटा टी स्पून
- हरी मिर्च - 3-4 ऑप्शनल
- काली मिर्च - 3-4
रेसिपी
सूप को बनाने के लिए सभी सब्जियों को धोकर अच्छे से साफ कर लें. अब सभी सब्जियों को रफली चॉप कर लें और कुकर में डाल दें. अब इसमें 1 गिलास पानी, नमक डालकर गैस पर चढ़ा दें. तेज आंच पर एक सीटी आन दें और फिर आंच को स्लो करके 2 सीटी आने तक पकाएं. इसके बाद गैस निकलने का इंताजर करें. बता दें कि सभी सब्जियां अच्छे से गल गई होंगी.
अब नेक्स्ट स्टेप हैं कि इन सब्जियों के ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें और छन्नी की मदद से छान लें. अब सूप में थोड़ा सा पानी डालकर इसे कुछ देर के लिए गैस पर उबाल लें. हल्का गाढ़ा होने के बाद इसमें नमक, मिर्च टेस्ट करें. आपका टेस्टी सूप बनकर तैयार है.
Swaad Ka Safar: Jalebi History | जलेबी की तरह ही घुमावदार है उसका इतिहास, जानें जलेबी का कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं