Tofu Versus Paneer: बात जब शाकाहारियों का आती है तो सबसे पहला ख्याल पनीर का आता है. लेकिन हालही के कुछ सालों में पनीर (Paneer) के अलावा भी एक चीज है जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ किया है. हम बात कर रहे हैं टोफू या सोया पनीर (Soya Paneer) की. पनीर फ्रेश चीज है जो गाय, भैंस या बकरी के दूध से बनाया जाता है और कई इंडियन डिशेज में अक्सर उपयोग किया जाता है. दूसरी ओर, टोफू (Tofu) सोयाबीन के दूध से प्राप्त होता है. दोनों प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों का रिच सोर्स हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. टोफू एक वीगन प्रोडक्ट (vegan product) है क्योंकि यह किसी भी एनीमल बेस्ड प्रोडक्ट (animal product) से प्राप्त नहीं होता है. हालांकि कुकिंग में दोनों एक-दूसरे की जगह ले सकते हैं, लेकिन पोषण के मामले में क्या एक दूसरे से बेहतर है? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब पाना चाहते हैं तो हमने आपको कवर किया है.
ये भी पढ़ें- सावधान! फायदा ही नहीं नुकसानदायक भी है जरूरत से ज्यादा लौकी के जूस का सेवन, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आपको बता दें कि टोफू पनीर का हेल्दी ऑप्शन है, क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती है और पनीर की तुलना में इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है. लेकिन क्योंकि टोफू का टेस्ट यूनिक होता है, ज्यादातर लोग इसे अपने डेली डाइट में शामिल करना पसंद नहीं करते हैं, यही कारण है कि पनीर अधिक पसंद किया जाता है.
ये भी पढ़ें- Raw Cottage Cheese: कच्चा पनीर खाने के 5 चमत्कारिक फायदे जान हैरान हो जाएंगे...

Photo Credit: iStock
पनीर टोफू से किस प्रकार अगल है? How Is Paneer Different From Tofu?
पनीर एक मिल्क पोड्क्ट है, जबकि टोफू एक सोया प्रोड्क्ट है. पनीर आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है, जबकि टोफू बनाना थोड़ा कठिन काम है क्योंकि यह सोया दूध को जमाकर और बनाया जाता है. टोफू का उपयोग मुख्य रूप से शाकाहारी लोगों द्वारा किया जाता है या जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं. पनीर जब फुल फैट डेयरी से बनाया जाता है, तो हाई फैट के कारण बहुत सॉफ्ट होता है, जबकि टोफू सॉफ्ट से लेकर डाइट तक हो सकता है और इसमें स्मूद, 'सिल्की' टेक्सचर होता है. सॉफ्ट टोफू में फैट की मात्रा सबसे कम हो सकती है, इसलिए इसे पचाना आसान होता है और इसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं.
ये भी पढ़ें-Raw Cottage Cheese: कच्चा पनीर खाने के 5 चमत्कारिक फायदे जान हैरान हो जाएंगे...
सेहत के लिए कौन ज्यादा हेल्दी है? Which One Is Healthier?
विशेषज्ञों के अनुसार "टोफू पनीर की तुलना में अधिक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. 100 ग्राम टोफू में लगभग 60-65 कैलोरी होती है, जबकि 100 ग्राम पनीर में लगभग 260 कैलोरी हो सकती है. टोफू में आयरन की मात्रा पनीर की तुलना में अधिक होती है. दोनों में पर्याप्त मात्रा प्रोटीन होता है.
ये भी पढ़ें-सुबह खाली पेट पिएं इस पीले बीज का पानी और भूल जाएं डायबिटीज की चिंता, जड़ से हो जाएगी खत्म!
कैसे करें पनीर और टोफू को डाइट में शामिल-How To Include Paneer And Tofu In Your Diet:
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आपके लिए टोफू बेस्ट ऑप्शन बन सकता है. आप टोफू और पनीर दोनों को रोस्ट कर सकते हैं और उन्हें सलाद, सॉस और डेसर्ट में एड कर सकते हैं. पनीर भुर्जी या टोफू भुर्जी भी बनाकर रोटी रोल के साथ सर्व कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं