Home Remedies For Diabetes: डायबिटीज एक क्रॉनिक डिजीज है जो या तो तब होती है जब अग्न्याशय यानी पैंक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या जब शरीर अपने द्वारा उत्पादित इंसुलिन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. इंसुलिन एक हार्मोन है जो ब्लड शुगर नियंत्रित करता है. इसकी मुख्य वजह जेनेटिक और लाइफस्टाइल से जुड़ी अनियमितताएं होती है. गलत लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान और पर्याप्त नींद न लेने की वजह से डायबिटीज की बीमारी होती है. ऐसे में डाइट में कुछ बदलाव कर आप इस पर काबू भी पा सकते हैं. कुछ नेचुरल ड्रिंक्स ऐसे हैं, जो प्राकृतिक तरीके से ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं.
तीन नेचुरल ड्रिंक्स जो शुगर लेवल पर करते हैं कंट्रोल (Natural drinks to control sugar level)
यह भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट पिएं तिल के बीज का पानी, स्वास्थय लाभ जानने के बाद एक भी दिन नहीं करेंगे मिस
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
मेथी दाने का पानी
मेथी के दाने का सेवन करने के लिए आप रात में एक चम्मच मेथी दाने को आधे गिलास पानी में भिगो दें और सुबह उठकर उसका सेवन करें. मेथी दाना भी शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो, शुगर का इंटेस्टाइनल अब्सॉर्प्शन देरी से करने में हेल्प करते है. साथ ही मेथी के अंदर अमीनो एसिड भी होता है अग्नाशय या पैंक्रियाज से इंसुलिन रिलीज करने में हेल्प करता है.
गिलोय का पानी
गिलोय के अर्क में हाइपोग्लाइसेमिक और एंटी डायबेटिक गुण होते हैं. गिलोय पाचन तंत्र और आंत की सेहत को बेहतर बनाकर डायबिटीज मैनेजमेंट में हेल्प कर सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि पाचन स्वास्थ्य यह निर्धारित करता है कि हमारा शरीर भोजन से पोषक तत्वों को कितनी कुशलता से अवशोषित करता है. गिलोय इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने, ग्लूकोज इस्तेमाल में सुधार, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और कोशिकाओं की एंटीऑक्सीडेंट स्थिति को बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है. गिलोय के छोटे से टुकड़े को कूच लें और उसे पानी में भिगो कर रखे दें, सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पिएं.
कोम्बुचा
कोम्बुचा एक फर्मेंटेड ड्रिंक है, यह प्रोबायोटिक्स का एक बड़ा सोर्स है, जो आंत में पाए जाने वाले एक प्रकार के हेल्दी बैक्टीरिया हैं, ये डायबिटीज के मरीजों को शुगर लेवल मेनटेन करने में मदद करता है. आप दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं