विज्ञापन

चूल्हे पर रखा दूध का पतीला...देखते ही देखते हवा में उछला, लोगों ने ली मौज, कहा- ऐसा लगा जैसे गाय ने लात मार दी

Milk Boiling Video: दूध उबलने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

चूल्हे पर रखा दूध का पतीला...देखते ही देखते हवा में उछला, लोगों ने ली मौज, कहा- ऐसा लगा जैसे गाय ने लात मार दी
दूध उबालते ही हुआ वायरल, सामने आया दिलचस्प मामला, लोगों ने ली मौज

Viral Milk Video: सोशल मीडिया की दुनिया में लोग कब किस चीज को राई का पहाड़ बना दें, कह नहीं सकतें. ऐसे कई वीडियो रोजाना सामने आते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो हैरान कर देते हैं, तो कुछ हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें पतीले में उबलते दूध का अंजाम देखकर लोग खूब मौज ले रहे हैं. कुछ लोग जहां हमदर्दी जताते नजर आए, तो कुछ सही बर्तन इस्तेमाल करने की सलाह देते नजर आए. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी हैं, जो अपने एक कमेंट से मामले की गंभीरता को हंसी ठिठोली में तब्दील करते नजर आए. 

ये भी पढ़ें:-1.9 मिलियन लोगों को पसंद आया चाय बनाने का ये नया तरीका, धड़ल्ले से वायरल हो रहा है VIDEO

उबलते दूध ने मचाई खलबली (Boiling Milk Process And Video)

वीडियो की शुरुआत होती है, एक किचन से. जहां चूल्हे पर चढ़े एक पतीले में दूध उबलाया जा रहा है. पहले कुछ सेकेंड्स तो सब कुछ नार्मल रहा, लेकिन अगले ही पल दूध का पतीला चूल्हे पर इस तरह उचक रहा था मानो कोई निशाना लगा रहा हो. वीडियो में कोई उबलते दूध का ये हाल दिखाते हुए दूध का पैकेट दिखाता है. इसके साथ ही इस दूध के पैकेट और उससे जुड़े बिल का वीडियो रिकॉर्ड किया गया. फिर क्या था जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं का बाढ़ सी आ गई.

सोशल मीडिया पर चर्चा (Social Media Reaction And Discussion)

यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देखा जा सकता है कि, दूध को उबालने के लिए बर्तन में रखा गया और गैस ऑन की गई, जिसके बाद उबालने के दौरान दूध में होने वाले बदलावों को वीडियो में दिखाया गया है, फिर इस पूरी प्रक्रिया को कैमरे में कैद कर ऑनलाइन साझा कर दिया गया. सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'भाई गाय ने लात मारी है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान से डिलीवर किया गया.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह बर्तन दूध का नहीं है.' चौथे यूजर ने लिखा, 'समस्या बर्तन की है, दूध की नहीं.' 

ये भी पढ़ें:-बिस्कुट खाने का ये नया स्टाइल देख लोग हुए हैरान, सोशल मीडिया पर छाया देसी जुगाड़ का ये वीडियो

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cow Milk, Fresh Milk Storage Ideas, Milk Boiling Video, Viral Milk Video, Dudh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com