विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2025

आज क्या बनाऊं: स्वाद और सेहत का खजाना है मेथी पराठा, फटाफट नोट करें रेसिपी

Methi Paratha Recipe: सर्दियों के मौसम में आने वाली मेथी को स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है. आप ब्रेकफास्ट से लेकर लंच तक में मेथी के पराठे को ट्राई कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: स्वाद और सेहत का खजाना है मेथी पराठा, फटाफट नोट करें रेसिपी
Methi Paratha Recipe: कैसे बनाएं मेथी का पराठा.

Methi Paratha Recipe: भारतीय नाश्ते की जब भी बात होती है तो पराठे का नाम सबसे पहले लिया जाता है. अगर आप भी पराठे खाने के शौकीन हैं तो आप स्वाद और सेहत से भरपूर मेथी पराठे को ट्राई कर सकते हैं. सर्दियों के मौसम में आने वाली मेथी से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. अगर आप ठंड के मौसम में आने वाली फ्रेश मेथी के पत्ते की बात करें तो इनमें ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं. मेथी के पत्ते में फॉलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. आप मेथी के पराठे को अचार, चटनी या चाय के साथ भी पेयर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मेथी के पराठे.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: पुलाव खाने के हैं शौकीन तो झटपट ऐसे बनाएं स्वादिष्ट गाजर मटर पुलाव, नोट करें रेसिपी

कैसे बनाएं मेथी के पराठे- (How to make methi paratha)

सामग्री-

  • गेहूं का आटा
  • बेसन
  • मेथी के पत्ते (बारीक कटी हुई)
  • जीरा
  • हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
  • लाल मिर्च पाउडर
  • दही
  • तेल
  • नमक

विधि-

मेथी के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के पत्ते तोड़ लें. तोड़े हुए पत्तों को पानी से भरे प्याले में डालकर अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद मेथी के पत्तों को बारीक काट लें. अब एक परात में एक कप गेहूं का आटा और बेसन छान लें. उसमें जीरा, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, दही, एक बड़ा चम्मच तेल, बारीक कटी मेथी और नमक डालें. सभी को अच्छे मिलाते हुए नरम आटा गूंध लें. आटे को किसी कपड़े या प्लेट से ढक कर 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें. पराठा बेलने की तैयारी करें, एक बार फिर से आटे को अच्छे से मसल लें. आटे से लोई निकाल कर उसे बॉल की तरह गोल आकार दें और लोई को गोल बेल लें. आप गोल पराठा बनाना चाहते हैं तो इसे ऐसा ही रहने दें या तिकोना शेप देना चाहते हैं, तो गोल बेल कर बीच में तेल लगा लें और फिर दो बार फोल्ड करके तिकोना आकार दें. अब आटा लगाकर इसे तिकोना बेल लें. अब मीडियम आंच पर तवा गरम करें. इसके ऊपर बेला हुआ पराठा रखें और दोनों तरफ से तेल या बटर लगाकर सेंक लें. गर्मागर्म पराठे को अपनी पसंद की पेयर के साथ शेयर करें. 

कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Methi Paratha Recipe, Methi Paratha Recipe Hindi, How To Make Methi Paratha, Methi Benefits, Fenugreek Leaves Benefits, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com