विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: ओडिया स्टाइल दही-बैंगन की इस रेसिपी के आगे फीकी लगेगी साधारण सब्जी

रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी से हो गए हैं बोर, तो एक बार जरूर ट्राई करें दही बैंसन की ये खास रेसिपी.

आज क्या बनाऊं: ओडिया स्टाइल दही-बैंगन की इस रेसिपी के आगे फीकी लगेगी साधारण सब्जी
कैसे बनाएं दही बैंगन. (Credit: Screengrab from YT Chef Ranveer Brar)
Canva

आपने बैंगन की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या ओडिया स्टाइल का दही बैंगन खाया है. जी हां इसका स्वाद ऐसा है कि एक बार खा लिया तो बार-बार बनाने का मन करेगा. यह पारंपरिक भारतीय रेसिपी मसालों की खुशबू, सरसों के तेल के तीखेपन और दही की ठंडक का शानदार मेल है. छोटे बैंगनों में भरकर तैयार किया गया मसाला उन्हें भीतर तक स्वादिष्ट बना देता है, जबकि धीमी आंच पर पकाने से बैंगन नरम और रसीले हो जाते हैं. इसके बाद तड़केदार दही के साथ इन बैंगनों को सर्व करने से डिश का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

इस रेसिपी की खासियत इसका देसी तड़का है, जिसमें सौंफ, मेथी, राई, जीरा और कलौंजी जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इस रेसिपी को शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर क्या है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

कैसे बनाएं ही वाले बैंगन-

सामग्री-

मसाले के लिए-

  • 1 बड़ा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हींग
  • 1 भरा हुआ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • 1-2 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर

भरवां बैंगन के लिए-

  • 800 ग्राम छोटे बैंगन (बीच से चीरा लगे हुए)
  • तैयार किया हुआ मसाला

बैंगन पकाने के लिए-

  • 2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • तैयार किए हुए भरवां बैंगन
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया के डंठल 
  • 1 बड़ा चम्मच तैयार मसाला
  • 1-2 छोटा चम्मच तेल
  • 1 टहनी कड़ी पत्ता

तड़का दही के लिए-

  • 2-3 कप दही (फेंटा हुआ)
  • 1-2 छोटा चम्मच काला नमक
  • नमक स्वादानुसार
  • ½ छोटा चम्मच चीनी
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

तड़के के लिए-

  • 1-2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • ½ छोटा चम्मच सौंफ
  • 4-5 मेथी के दाने
  • ½ छोटा चम्मच छोटी राई
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच कलौंजी
  • 2-3 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च (मोटा तोड़ी हुई)
  • 2 हरी मिर्च (कम तीखी, तिरछी कटी हुई)

दही बैंगन गार्निश के लिए-

  • तैयार तड़का दही
  • पके हुए बैंगन
  • मिर्च का तेल
  • धनिया पत्ता
  • भुना हुआ पापड़ 

विधि-

मसाला बनाने की विधि-

सबसे पहले एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल और आमचूर पाउडर डालें. अच्छी तरह मिला लें. आगे उपयोग के लिए अलग रख दें.

भरवां बैंगन बनाने की विधि-

बैंगनों में गहरे चीरे लगाएं. तैयार मसाले को इन चीरों में भरें और अच्छी तरह बंद कर दें. आगे उपयोग के लिए अलग रख दें.

बैंगन पकाने की विधि-

एक हांडी या कड़ाही में सरसों का तेल डालें. तेल गर्म हो जाए तो भरवां बैंगन डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. बैंगनों को पलट दें. धनिया के डंठल, तैयार मसाला, तेल और कड़ी पत्ता डालें. ढक्कन लगाकर कुछ देर या बैंगन नरम होने तक पकाएं. बैंगनों को एक ट्रे या डिश में निकाल लें और आगे उपयोग के लिए अलग रख दें.

तड़का दही बनाने की विधि-

एक बाउल में दही, काला नमक, नमक स्वादानुसार, चीनी और भुना जीरा पाउडर डालें. अच्छी तरह मिला लें. तड़का डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लें.

तड़का बनाने की विधि-

एक पैन में सरसों का तेल डालें. जब तेल से धुआं उठने लगे तो सौंफ, मेथी के दाने, छोटी राई, जीरा और कलौंजी डालें. सूखी कश्मीरी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें. 1 मिनट तक भून लें. आगे उपयोग के लिए अलग रख दें.

दही बैंगन गार्निश के लिए- 

एक सर्विंग डिश में एक करछी तैयार तड़का दही डालें. ऊपर से पके हुए बैंगन सजाएं और मिर्च के तेल, धनिया पत्ते और कुचले हुए भुने पापड़ से गार्निश करें.

ये भी पढ़ें-आज क्या बनाऊं: बिना बेसन भी बन सकती है स्वादिष्ट कढ़ी? ट्राई करें कुट्टू की ये आसान Kadhi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dahi Baigana Recipe, Baigan Ke Fayde, Baigan Recipe, Odia Cuisine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com