Food For Anti Aging's: क्या आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण न दिखें? क्या आप भी अपनी उम्र से 10 साल जवां रखना चाहते हैं? अगर हां तो आप अपनी इस इच्छा को बहुत आसानी से पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको हजारों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं हैं. बल्कि अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने हैं. आप अपनी डाइट में शामिल चीजों से भी अपनी स्किन को जवां बनाएं रख सकते हैं. बता दें कि वो फूड आइटम्स जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं वो स्किन के लिए बेहद लाभदायी होते हैं. इनका सेवन स्किन की कई परेशानियों से बचाए रखने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं वो फूड आइटम्स जो आपकी स्किन को जवां बनाएं रखने में आपकी मदद कर सकता है.
ब्रोकली
ब्रोकली में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें विटामिन सी और के भी पाया जाता है जो एंटी-रिंकल एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है. इसका सेवन करने से शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ सकता है. ब्रोकली का सेवन आप कच्चा या स्टीम कर के कर सकते हैं. यह स्किन के लिए फायदेमंद होगी.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
ये भी पढ़ें: पकाने से पहले कच्चा ही फेस पर लगा लें ये चीज, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, हर कोई पूछेगा दमकती त्वचा का राज
एवोकाडो
स्किन को जवां बनाए रखने के लिए एवोकाडो का सेवन भी किया जा सकता है. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है जो स्किन को जवां बनाएं रखने में मददगार होता है. इसके अलावा एवोकाडों में विटामिन ए, बी, सी, ई और भी पाया जाता है, जो स्किन में नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है.
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी स्किन को जवां बनाए रखने में मदद कर सकता है. इनमें प्रोटीन, विटामिन ई, जरूर मिनरल्स, हेल्दी ऑयल, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. बात करें बादाम और अखरोट की तो इनमें विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को यूवी रेज से बचाने में मदद कर सकता है. इसके अलावा विटामिन ई स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करने के साथ अनइवन टोन से भी छुटकारा दिला सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं