विज्ञापन

एक कटोरी सलाद में मिलेगा 25g प्रोटीन, वजन घटाने में भी मददगार, नोट करें रेसिपी

क्या आप अपने वजन को कम करने साथ प्रोटीन की कमी को भी दूर करना चाहते हैं, तो इस 25 ग्राम प्रोटीन से भरपूर रेसिपी को जरूर करें ट्राई.

एक कटोरी सलाद में मिलेगा 25g प्रोटीन, वजन घटाने में भी मददगार, नोट करें रेसिपी
25 ग्राम प्रोटीन के लिए क्या खाएं.
NDTV

क्या आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि डाइट में क्या नया और टेस्टी शामिल एड करें? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे डाइट में शामिल करके न सिर्फ वजन को कम बल्कि प्रोटीन की कमी को भी दूर किया जा सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चले हैं.

कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सलाद-

सामग्री-

  • ​पनीर- 80 ग्राम
  • ​दही- 200 ग्राम
  • ​गाजर- 30 ग्राम (बारीक कटी हुई)
  • ​खीरा- 80 ग्राम (बारीक कटा हुआ)
  • ​हरी मटर- 30 ग्राम (उबली हुई)
  • ​हरा धनिया- मुट्ठी भर (बारीक कटा हुआ)
  • ​हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • ​गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • ​लहसुन- 5 से 6 कलियां
  • ​हरी मिर्च- स्वाद के मुताबिक
  • ​नमक- स्वाद के अनुसार
  • ​तेल- बस कुछ बूंदें 

विधि-

  1. सबसे पहले 80 ग्राम पनीर का एक टुकड़ा लें और उस पर चाकू से हल्के कट (cuts) लगा दें, ताकि मसाले अंदर तक अच्छे से चले जाएं.
  2. अब ओखलीमें लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह कूट लें और एक बढ़िया पेस्ट बना लें.
  3. एक बर्तन में दही निकालें, इसमें नमक, गरम मसाला, हल्दी पाउडर और तैयार किया हुआ लहसुन-धनिया-मिर्च का कूट कर बनाया मसाला डालें. इसे अच्छे से मिला लें.
  4. ​अब पनीर के टुकड़े को इस दही वाले मिश्रण में अच्छे से लपेट लें, ताकि सारा स्वाद पनीर में चला जाए.
  5. अब एक तवे पर तेल की कुछ बूंदें डालकर उसे ग्रीस कर लें. इस पर उबली हुई हरी मटर और थोड़ा सा लहसुन का पेस्ट व नमक डालकर थोड़ी देर भूनें. 
  6. इसी तवे पर मैरीनेट किया हुआ पनीर भी रखें और दोनों तरफ से हल्का रोस्ट करें.
  7. अब एक बड़े बाउल में कटा हुआ खीरा, गाजर, भुनी हुई मटर, भुना हुआ पनीर और बचा हुआ दही वाला मसाला मिक्स कर लें.
  8. ​आपका गरमा-गरम, चटपटा और 25 ग्राम प्रोटीन से भरपूर सलाद तैयार है.

​यह सलाद वजन घटाने में कैसे मदद करता है?

  • ​इसमें मौजूद पनीर और दही से भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है.
  • खीरा, गाजर और हरी मटर में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है.
  • इसे बनाने में नाममात्र तेल का इस्तेमाल होता है, इसलिए इसमें कैलोरी बहुत कम होती है.

ये भी पढ़ें- जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protein Rich Salad, Protein Rich Salad For Weight Loss, Protein Rich Recipes, Healthy Salad Bowl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com