विज्ञापन

पेट भी भरेगा, वजन भी घटेगा, ढोकले की ये 5 रेसिपीज डाइट को बना देंगी मजेदार

क्या आप भी वजन को घटाने के लिए अपनी पसंदीदा चीजें खाने से मुंह मोड़ लेते हैं, तो आज से ही ऐसा करना बंद करें और ट्राई करें ये 5 रेसिपीज.

पेट भी भरेगा, वजन भी घटेगा, ढोकले की ये 5 रेसिपीज डाइट को बना देंगी मजेदार
वजन को कम करने के लिए हेल्दी रेसिपीज.
NDTV

क्या आप भी यही सोचते हैं कि डाइटिंग का मतलब है टेस्टी खाने को पूरी तरह छोड़ देना, तो यकीन मानिए, ऐसा बिल्कुल नहीं है. वजन घटाने का मतलब खुद को भूखा रखना नहीं, बल्कि सही और कम कैलोरी वाली चीजें खाना है. ​अगर आप भी अपनी बोरिंग डाइट से तंग आ चुके हैं और कुछ चटपटा, हल्का और मजेदार खाना चाहते हैं, तो ढोकला आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. ढोकला भाप (Steam) में पकता है, इसलिए इसमें तेल नाम मात्र का इस्तेमाल होता है. यह खाने में जितना स्पंजी और टेस्टी होता है, पचने में उतना ही लाइट. तो चलिए जानते हैं उन ढोकले की रेसिपी के बारे में जो स्वाद के साथ वजन को भी कम कर सकती हैं.

वजन को कम करने में मददगार हैं ये 5 ढोकला रेसिपी- 

​1. खमन ढोकला- (Khaman Dhokla)

ढोकले का नाम लेते ही गुजरात की याद आ जाती है. खमण ढोकला जिसे खमन भी कहते हैं. बेसन से बनने वाला यह ढोकला प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है, जिससे अधिक खाने और वजन को घटाने में मदद मिल सकती है.

कैसे बनाएं- बेसन में थोड़ा दही, हल्दी, चुटकीभर नमक और पानी मिलाकर एक स्मूथ बैटर बना लें. इसमें थोड़ा सा फ्रूट सॉल्ट डालकर मिलाएं और प्लेट में डालकर भाप में 12-15 मिनट पकाएं.

​2. ओट्स वेजिटेबल ढोकला- (Oats Vegetable Dhokla)

​अगर आप अपने ढोकले को और ज्यादा फाइबर से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो ओट्स ढोकला आपके लिए परफेक्ट है. ओट्स में मौजूद फाइबर वजन घटाने में मदद कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं- ओट्स को हल्का भूनकर पीस लें. इसमें थोड़ा बेसन या सूजी, दही और पानी मिलाकर बैटर बनाएं. अब इसमें अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स और मटर मिला लें.

Latest and Breaking News on NDTV

स्वाद और सेहत से भरपूर ढोकला.Photo Credit: iStock

​3. सूजी बेसन ढोकला- (Suji Besan Dhokla)

​सूजी और बेसन का कॉम्बो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. सूजी से ढोकले में बढ़िया दानेदार टेक्सचर आता है और बेसन से प्रोटीन मिलता है. 

कैसे बनाएं- बराबर मात्रा में सूजी और बेसन लें. इसमें दही, अदरक-मिर्च का पेस्ट और नमक मिलाकर बैटर तैयार करें. 10-15 मिनट के लिए बैटर को रख दें ताकि सूजी फूल जाए. फिर इसमें फ्रूट सॉल्ट मिलाकर भाप में पका लें.

​4. मूंग दाल ढोकला- (Moong Dal Dhokla)

​अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो मूंग दाल ढोकला को ट्राई कर सकते हैं. मूंग दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो फैट बर्न करने में मददगार है.  

कैसे बनाएं- बिना छिलके वाली पीली मूंग दाल या छिलके वाली हरी दाल को 3-4 घंटे पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस लें. इस पेस्ट में नमक और थोड़ा सा इनो मिलाकर 10-12 मिनट स्टीम कर लें.

​5. पालक ढोकला- (Palak Dhokla)

कई लोग पालक खाने में नखरे दिखाते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो पालक ढोकला ट्राई करें. आयरन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह ढोकला बेहद हेल्दी होता है. 

कैसे बनाएं- सूजी या बेसन के बैटर में फ्रेश पालक की प्यूरी मिला लें. इसमें थोड़ा अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें ताकि स्वाद और बढ़ जाए. इस बैटर को भाप में पकाएं और हल्का सा तड़का लगाकर सर्व करें.

ये भी पढ़ें- बढ़े हुए वजन से हैं परेशान? इन 4 तरीकों से लौकी को करें डाइट में शामिल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss Recipe, Vajan Ghatane Ke Liye Kya Khaye, Weight Loss Kaise Kare, Dhokla For Weight Loss, Dhokla Recipe In Gujrati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com