विज्ञापन

H-1B वीजा पर अमेरिका के 10 बड़े शहरों में आराम से रहने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? NRI ने किया खुलासा

50/30/20 बजट फॉर्मूले के तहत साल 2026 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 3.89 करोड़ रुपये और सबसे सस्ते शहर ह्यूस्टन में 1.95 करोड़ रुपये की सालाना कमाई ही चार लोगों के परिवार को आर्थिक तनाव से बचा सकती है.

H-1B वीजा पर अमेरिका के 10 बड़े शहरों में आराम से रहने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? NRI ने किया खुलासा
NRI ने बताया कि यूएस के सबसे सस्ते शहर में परिवार संग रहने के लिए हर महीने 2 नई वैगनआर खरीदने जितनी सैलरी चाहिए.

Viral Video: एच-1बी वीजा पर अमेरिका में परिवार के साथ आराम से जिंदगी बिताने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? एक एनआरआई ने साल 2026 के लिए वहां के 10 बड़े शहरों का पूरा बजट दुनिया के सामने रख दिया है. इन आंकड़ों के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को जैसे शहर में सुकून से रहने के लिए एक साल में करीब 3.89 करोड़ रुपये (407,597 डॉलर) की जरूरत होगी. वहीं, ह्यूस्टन जैसे सस्ते शहर में भी यह आंकड़ा 1.95 करोड़ रुपये के पार है.

किस फॉर्मूले पर बना है यह बजट?

अमेरिका में 10 साल गुजारकर भारत लौटे स्टार्टअप फाउंडर अनिरुद्ध अंजाना ने इंस्टाग्राम पर यह कैलकुलेशन शेयर किया है. उन्होंने पति-पत्नी और दो बच्चों वाले परिवार के लिए मशहूर 50/30/20 रूल का इस्तेमाल किया है. इसका सीधा मतलब है कि कमाई का 50 फीसदी हिस्सा घर के जरूरी खर्चों पर, 30 फीसदी घूमने-फिरने या शौक पर और बाकी 20 फीसदी बचत या निवेश में लगाया जाए. अनिरुद्ध के मुताबिक, यह बजट सिर्फ किसी तरह गुजारा करने के लिए नहीं, बल्कि बिना किसी आर्थिक तनाव के एक बेहतरीन जिंदगी जीने के लिए बनाया गया है.

किस शहर में कितनी कमाई जरूरी?

आंकड़ों पर नजर डालें तो अमेरिका का टेक हब सैन फ्रांसिस्को (3.89 करोड़ रुपये) और सैन जोस (3.85 करोड़ रुपये) सबसे महंगे शहर हैं. इसके बाद बोस्टन में 3.52 करोड़, न्यूयॉर्क में 3.22 करोड़, सिएटल में 3.19 करोड़ और वाशिंगटन डीसी में 3.05 करोड़ रुपये सालाना कमाने होंगे. अगर आप शिकागो, ऑस्टिन या डलास में रहने का मन बना रहे हैं, तो वहां भी सुकून से जीने के लिए आपको 2.05 करोड़ से 2.31 करोड़ रुपये के बीच कमाना होगा. अमेरिका के सबसे सस्ते शहरों में गिने जाने वाले ह्यूस्टन में भी 4 लोगों के परिवार को पालने के लिए 1.95 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सैलरी से ज्यादा सोर्स ऑफ इनकम बढ़ाने पर ध्यान दें

अनिरुद्ध बताते हैं कि अमेरिकन ड्रीम के पीछे भागते वक्त कोई भी आपको यह हकीकत नहीं बताता. भारत में बैठे लोगों को जो सैलरी बहुत बड़ी और शानदार लगती है, हकीकत में अमेरिका में परिवार के साथ रहने पर वह अक्सर कम पड़ जाती है और लोगों को एक टाइट बजट में जीना पड़ता है. आखिर में वह एक काम की सलाह देते हैं कि सिर्फ एक ही सिस्टम में बड़ी सैलरी के पीछे भागने के बजाय, आमदनी के ऐसे तरीके भी बनाने चाहिए जिन पर अमेरिका के महंगे रहन-सहन का कोई असर न पड़े.

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

अनिरुद्ध का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि एक वर्किंग कपल के लिए अमेरिका में इतना पैसा कमाना मुमकिन है. लेकिल डेकेयर पर जो खर्च आएगा, उससे वापस से बजट बढ़ जाएगा. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि अमेरिका H1B वीजा, खासकर भारत से आने वाले वीजा पर सख्ती कर रहा है. और अब भारतीय नागरिकों के लिए ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार का समय करीब 175 साल हो गया है.

यह भी पढ़ें:- गांव छोड़कर दार्जिलिंग में बसने वाले शख्स ने बताया पहाड़ों में रहने का खर्च, कहा- 'मैं 1BHK में रहता हूं'

यह भी पढ़ें:- भारतीय रेलवे के 1AC कोच में सफर करके पछताया शख्स, बोला- 'इससे अच्छी तो वंदे भारत है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
H-1B Visa, US Cities, Salary Requirements, Viral Video, Cost Of Living
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com