विज्ञापन

डायबिटीज में सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना चाहिए?

डायबिटीज में सुबह क्या खाएं समझ नहीं आता? खाली पेट कौन सा फल सेफ है जो शुगर नहीं बढ़ाएगा? यहां पढ़ें पूरी लिस्ट.

डायबिटीज में सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना चाहिए?
सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए शुगर पेशेंट को?
NDTV

डायबिटीज यानी शुगर के मरीजों के लिए दिन की शुरुआत करना एक बड़ा टास्क बन जाता है. सुबह उठते ही सबसे पहले दिमाग में यही सवाल आता है कि ऐसा क्या खाएं जिससे पेट भी भर जाए और शुगर लेवल भी ऊपर-नीचे न हो. फल सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन शुगर पेशेंट्स हर फल को आंख बंद करके नहीं खा सकते. अगर आप सुबह खाली पेट कोई ऐसा फल ढूंढ रहे हैं जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखे और शरीर को एनर्जी भी दे, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

डायबिटीज में सुबह खाली पेट कौन सा फल सबसे बढ़िया है?

अगर सीधे शब्दों में कहें, तो सुबह की शुरुआत पपीते के कुछ टुकड़ों या एक छोटे अमरूद के साथ करना डायबिटीज के मरीजों के लिए सोने पर सुहागा है.

पपीता क्यों है खास? 

पपीते का ग्लाइसेमिक लोड कम होता है और इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जिस वजह से सीमित मात्रा में खाने पर यह शुगर को बहुत तेजी से नहीं बढ़ाता. इसमें मौजूद पपेन एंजाइम पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है.

अमरूद का जादू: 

अमरूद में नेचुरल फाइबर कूट-कूट कर भरा होता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार कुछ खाने की इच्छा को रोकता है. इसके अलावा, इसका ग्लाइसेमिक लोड भी बहुत कम होता है, जो शुगर के मरीजों के लिए बेहद सेफ माना जाता है.

इन बातों का रखना होगा खास ख्याल

सिर्फ फल चुन लेना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे खाने का तरीका भी बहुत मायने रखता है. अगर आप छोटी-छोटी गलतियां करेंगे, तो अच्छे फल का फायदा भी नहीं मिलेगा,

  1. एक साथ ज्यादा न खाएं: किसी भी फल को कटोरी भरकर एक साथ खाने से बचें. एक बार में सीमित मात्रा ही खाएं.
  2. जूस बिल्कुल न पिएं: भूलकर भी फलों का जूस निकालकर न पिएं. जूस पीने से फाइबर निकल जाता है और सिर्फ शुगर बचती है, जो मिनटों में आपका ब्लड शुगर स्पाइक कर सकती है. इसलिए हमेशा साबुत फल चबाकर खाएं.
  3. छिलके का ध्यान रखें: अगर अमरूद खा रहे हैं, तो उसका छिलका उतारने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फाइबर ज्यादातर छिलके में ही होता है. बस फल अच्छी तरह धुला हुआ होना चाहिए.

देखें वीडियो: 

इसे भी पढ़ें: 30 दिनों तक लौंग का पानी पीने से क्या होता है? जानें इसके फायदे, नुकसान और बनाने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diabetes, Diabetes Fruits, Diabetes Me Kya Kha Sakte Hai, Diabetes Me Konsa Fruit Kha Sakte Hai, Diabetes Me Konsa Fruit Khana Chahiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com