विज्ञापन

ठंड भगाने के लिए क्या खाना चाहिए? कौन से विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है?

क्या आपको भी ज्यादा ठंड लगती है? अगर हां, तो यहां जानें इसके पीछे का कारण और अपनी डाइट में ऐसा क्या शामिल करें जिससे ठंड लगना कम हो.

ठंड भगाने के लिए क्या खाना चाहिए? कौन से विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है?
ज्यादा ठंड क्यों लगती है?
NDTV

क्या आपको भी अक्सर ऐसा लगता है कि बाकी सब लोग तो नॉर्मल हैं, पर आपको ही कड़ाके की ठंड लग रही है? कई बार ऐसा सिर्फ मौसम बदलने की वजह से नहीं होता, बल्कि इसके पीछे हमारे शरीर की अंदरूनी सेहत और खान-पान से जुड़ी कुछ वजहें भी हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि क्यों कुछ लोगों को दूसरों से ज्यादा ठंड सताती है और इस समस्या से निपटने के लिए हमें अपनी डाइट में क्या बदलाव करने चाहिए.

मुझे हमेशा ज्यादा ठंड क्यों लगती है?

विटामिन बी 12 और डी की कमी: 

हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए विटामिन बी12 बेहद जरूरी होता है. जब इसकी कमी होती है, तो शरीर के अंगों तक ठीक से ऑक्सीजन और गर्मी नहीं पहुंच पाती. वहीं, विटामिन डी हमारी इम्यूनिटी और थायरॉइड फंक्शन को कंट्रोल करता है, जिसकी गड़बड़ी से ठंड ज्यादा लग सकती है.

एनीमिया:

जब शरीर में हीमोग्लोबिन या आयरन कम होता है, तो ब्लड सर्कुलेशन सुस्त हो जाता है. खून पूरे शरीर में नहीं पहुंच पाता, जिससे हाथ-पैर ठंडे रहने लगते हैं.

थायरॉइड:

हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से कम गर्मी पैदा कर पाता है.

कम वजन या फैट की कमी: 

शरीर पर मौजूद चर्बी एक नेचुरल इंसुलेटर का काम करती है जो अंदर की गर्मी को बाहर नहीं जाने देती. बहुत दुबले-पतले लोगों में यह परत कम होती है, इसलिए उन्हें ठंड ज्यादा लगती है.

ठंड भगाने के लिए क्या खाएं?

  1. गाजर, शकरकंद और आलू जैसी सब्ज़ियों को पचने में थोड़ा वक्त लगता है, जिसकी वजह से पाचन क्रिया के दौरान शरीर में लगातार गर्मी बनी रहती है.
  2. बाजरा, ओट्स या ब्राउन राइस जैसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक शरीर को अंदर से एनर्जेटिक रखते हैं.
  3. सर्दियों में थोड़ा देसी घी या मेवा खाना बहुत फायदेमंद होता है. यह शरीर के तापमान को बनाए रखने में एक ढाल की तरह काम करता है.
  4. खाने में दालचीनी, हल्दी, काली मिर्च, अदरक और लहसुन का इस्तेमाल बढ़ाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में गर्मी पैदा होने लगती है.
  5. चीनी की जगह गुड़ या खजूर का सेवन करने से शरीर को तुरंत आयरन और एनर्जी मिलती है, जो ठंड से लड़ने में मदद करते हैं.

इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक केतली के अंदर जम गई है सफेद पपड़ी और मैल? 10 मिनट में ऐसे चमकाएं जैसे नई हो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Excessive Cold Sensitivity Causes, How To Stop Feeling Cold Easily, Vitamin B12 Deficiency Cold, Vitamin D Deficiency Symptoms, Foods To Increase Body Heat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com