विज्ञापन

नवरात्रि व्रत के लिए स्वादिष्ट डोसा, 10 में हो जाएगा तैयार, देखें वीडियो

नवरात्रि व्रत में वही आलू-चाट, समा के चावल खा-खाकर हो गए हैं बोर? एक बार जरूर ट्राई करें व्रत वाला डोसा, नोट करें रेसिपी.

नवरात्रि व्रत के लिए स्वादिष्ट डोसा, 10 में हो जाएगा तैयार, देखें वीडियो
नवरात्रि व्रत में क्या बनाऊं?
NDTV

व्रत के दिनों में अक्सर समझ नहीं आता कि हर दिन फलाहार में ऐसा क्या नया और स्वादिष्ट बनाया जाए, जिससे पेट भी भर जाए और दिनभर ऊर्जा भी बनी रहे. आमतौर पर कुट्टू की पूरियां, साबूदाने की खिचड़ी या आलू खा-खाकर लोग ऊब जाते हैं. अगर आप भी इस नवरात्रि व्रत में कुछ नया, हल्का और क्रिस्पी खाने का मन बना रहे हैं, तो समा के चावल और साबूदाने से बना यह इंसटेंट व्रत वाला मसाला डोसा एक बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाने में न तो घंटों भिगोने का झंझट है और न ही खमीर उठाने का इंतजार. बस 10 से 15 मिनट में यह एकदम बाजार जैसा कुरकुरा डोसा बनकर तैयार हो जाता है.

देखें वीडियो...

सामग्री:

डोसा बैटर के लिए:

  • समा के चावल (200 ग्राम)
  • साबूदाना (2 बड़े चम्मच)
  • कच्चा आलू (1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • ताजा दही (½ कप)
  • सेंधा नमक (½ छोटा चम्मच)
  • चीनी (1 छोटा चम्मच)

आलू मसाला के लिए:

  • उबले आलू (3 हल्के मैश किए हुए)
  • साबुत जीरा (1 छोटा चम्मच)
  • अदरक और हरी मिर्च (बारीक कटे हुए)
  • भुनी मूंगफली (2 से 3 बड़े चम्मच)
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • देशी घी (1 से 2 चम्मच)

व्रत वाली हरी चटनी के लिए:

  • हरा धनिया (100 ग्राम)
  • हरी मिर्च (2-3)
  • रोस्टेड मूंगफली (2 चम्मच)
  • दही (50 ग्राम)
  • सेंधा नमक व भुना जीरा (स्वादानुसार)

बनाने की आसान विधि:

  1. एक कढ़ाई में साबूदाना डालकर 2 मिनट ड्राई रोस्ट करें.
  2. फिर इसमें समा के चावल मिलाकर 2 से 3 मिनट और सेंक लें ताकि इनका सीलापन निकल जाए. ठंडा होने पर मिक्सी में पीसकर बारीक आटा बना लें.
  3. अब इस आटे में कटा हुआ कच्चा आलू, आधा कप दही और एक कप पानी डालकर एकदम फाइन ग्राइंड कर लें.
  4. बैटर को बाउल में निकालें, इसमें सेंधा नमक और चीनी मिलाकर 3 से 4 मिनट का रेस्ट दें.
  5. पैन में 1 चम्मच घी गरम करें, जीरा, बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च और भुनी मूंगफली डालकर चटकाएं.
  6. अब मैश किए आलू, सेंधा नमक और हरा धनिया मिलाकर 2 मिनट भून लें
  7. चटनी बनाने के लिए मिक्सी जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, रोस्टेड मूंगफली, दही, अदरक, भुना जीरा और सेंधा नमक डालकर पीस लें.
  8. इसके बाद नॉन-स्टिक तवे को गरम करें, थोड़ा पानी छिड़ककर सूती कपड़े से पोंछ लें. 
  9. अब एक कड़छी बैटर सेंटर में डालकर गोल-गोल फैलाएं.
  10. जब डोसा ऊपर से सूखने लगे, तो हल्का सा घी किनारों पर लगाएं.
  11. मीडियम आंच पर नीचे से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
  12. गर्मागरम क्रिस्पी डोसे को फलाहारी आलू की सब्जी और ठंडी-ठंडी धनिया-मूंगफली की चटनी के साथ परोसें.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ दाल-अंडे में नहीं, इन 5 फलों में भी भरपूर होता है प्रोटीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri Recipe, Sabudana Dosa For Vrat, Vrat Ka Khana, Sabudana Dosa Recipe, Dosa And Chutney
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com