विज्ञापन

आंवले का खट्टा मीठा पापड़ कैसे बनाएं? चटपटा और स्वादिष्ट आंवला पापड़ बनाने का आसान तरीका

आंवले को इस नए अंदाज में बनाकर देखें, चाय के साथ खाने के लिए है बेस्ट, जानें आंवला पापड़ बनाने की आसान विधि.

आंवले का खट्टा मीठा पापड़ कैसे बनाएं? चटपटा और स्वादिष्ट आंवला पापड़ बनाने का आसान तरीका
आंवले पापड़ रेसिपी
NDTV

आंवले के तीखे और कसैले स्वाद के कारण क्या आप भी इसे रोज़ाना खाने से कतराते हैं, अगर आप इस सुपरफूड को एक बिल्कुल नए, चटपटे और मजेदार अंदाज़ में खाना चाहते हैं, तो एक बार इस तरह बना लीजिए, यकीन मानिए परिवार का हर सदस्य इसे चाव से खाएगा. आंवला पापड़ आम पापड़ की तरह दिखने वाले ये रोल खट्टे, हल्के मीठे और मसालेदार स्वाद का ऐसा संतुलन देते हैं, विटामिन सी से भरपूर यह देसी ट्रीट न सिर्फ स्वाद बदलती है, बल्कि त्वचा की चमक निखारने और बालों की जड़ों को मज़बूत बनाने में भी मददगार मानी जाती है.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • आंवला (500 ग्राम)
  • धागे वाली मिश्री (250 ग्राम)
  • काला नमक (1/4 छोटा चम्मच)
  • चाट मसाला (1/2 छोटा चम्मच)
  • हरा फ़ूड कलर (जरूरत अनुसार)
  • चिली फ्लेक्स
  • घी 
  • पानी

बनाने का आसान तरीका:

  1. सबसे पहले आंवलों को धोकर कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें.
  2. एक कड़ाही या स्टीमर में पानी गरम करें, ऊपर जाली या छलनी रखें और आंवलों को ढककर लगभग 8 से 10 मिनट तक भाप में पकाएं.
  3. आंवले नरम होकर हल्के फटने लगें, तो गैस बंद कर दें और उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें.
  4.  इस बीच मिश्री के धागे हटाकर उसे तोड़ें और मिक्सी में पीसकर महीन पाउडर तैयार कर लें.
  5. ठंडे आंवलों की गुठलियां निकालकर गूदा अलग कर लें.
  6. अब इस गूदे में थोड़ा सा पानी मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें.
  7. आंवले के रेशे हटाने के लिए पेस्ट को छलनी से छान लें ताकि एक चिकना मिश्रण मिल जाए.
  8. नॉन-स्टिक पैन में यह गूदा डालें और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए गरम करें.
  9. गरम होते ही इसमें पिसी मिश्री मिला दें और गाढ़ा होने तक पकाते रहें.
  10. मिश्रण में हल्का बदलाव दिखने लगे, तब काला नमक और चाट मसाला डालें.
  11. आप चाहें तो थोड़ा हरा फ़ूड कलर मिला सकते हैं, वरना इसे सादा भी रखा जा सकता है.
  12. मिश्रण जब पैन छोड़ने लगे और गाढ़ा हो जाए, तो आंच बंद कर दें.
  13.  घी लगी थाली में इसे फैलाएं, परत बहुत पतली न हो, वरना सूखने के बाद और बारीक हो जाएगी.
  14. पूरी रात पंखे की हवा में रखने के बाद अगले दिन इसे तेज धूप में सुखा लें.
  15. पूरी तरह सूख जाने पर किनारों से परत छुटाएं, मनचाहे आकार में काटें या रोल करें.
  16. ऊपर से थोड़े चिली फ्लेक्स छिड़ककर एयरटाइट डिब्बे में भरें और शाम की चाय के साथ खाएं.

इसे भी पढ़ें: फर्रुखाबाद की मशहूर चाट पापड़ी अब घर पर बनाना है आसान, निशा मधुलिका ने बताई ये कुरकुरी चाट की रेसिपी, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com