विज्ञापन

घर पर बनाएं लजीज तंदूरी सोया चाप, स्वाद ऐसा की उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले, नोट कर लें रेसिपी

Soya Chaap Kaise Banta Hai: घर पर बाजार जैसी तंदूरी सोया चाप बनाने के लिए तंदूर की जरूरत नहीं है. दही, बेसन और मसालों में चाप को मैरिनेट करके पैन या गैस पर सेंक सकते हैं. इसे हरी चटनी और प्याज के साथ सर्व करें.

घर पर बनाएं लजीज तंदूरी सोया चाप, स्वाद ऐसा की उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले, नोट कर लें रेसिपी
कैसे बनाएं लजीज तंदूरी सोया चाप
ndtv

शाम होते ही अगर कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन करने लगे, तो स्ट्रीट फूड की याद सबसे पहले आती है. खासकर तंदूरी सोया चाप का स्वाद ही कुछ ऐसा है कि इसे देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाए. लेकिन हर बार बाजार जाकर इसे खाना जेब पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में आप घर पर भी बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल तंदूरी सोया चाप तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए आपको तंदूर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. bharatzkitchen ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

तंदूरी सोया चाप बनाने के लिए सामग्री

घर पर बाजार जैसी तंदूरी सोया चाप बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले 250 ग्राम सोया चाप, 3 बड़े चम्मच गाढ़ा दही, 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा, धनिया और हल्दी पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच तंदूरी मसाला, आधा चम्मच गरम मसाला,  आाधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 3 बड़े चम्मच मक्खन, 2 छोटे चम्मच नींबू का रस, चाट मसाला, तेल और नमक स्वादानुसार आदि साामान की जरूरत होगी.

घर पर कैसे बनाएं तंदूरी सोया चाप?

घर पर तंदूरी सोया चाप बनाने के लिए सबसे पहले सोया चाप को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर चाप में ज्यादा पानी है, तो उसे अच्छी तरह निचोड़ लें. अब एक बर्तन में गाढ़ा दही लें. इसमें बेसन, लाल मिर्च, जीरा, धनिया, हल्दी, काली मिर्च, तंदूरी मसाला, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस तैयार मसााले में सोया चाप के टुकड़े डालकर अच्छी तरह लपेट दें. अब इसे 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि मसाले चाप में अच्छी तरह समा जाएं. अब एक पैन में मक्खन गर्म करें और मैरिनेट की हुई सोया चाप डाल दें. इसे मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में टुकड़ों को पलटते रहें, तााकि सभी तरफ से अच्छी तरह सिक जाएं. इसके अलावा, अब चाप के टुकड़ों को लोहे की सींक में लगााकर गैस की आंच पर हल्का रोस्ट कर सकते हैं. इस दौरान थोड़ा मक्खन लगाएं और लगातार घुमाते रहें.

चटपटे मसाले के साथ करें सर्व

बता दें कि जब सोया चाप अच्छी तरह सिक जाए तो ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और नींबू का रस डाल दें. इसे हरी चटनी और प्याज के साथ गर्मागर्म सर्व करें. इस तरह बिना तंदूर के घर पर तैयार हो जाएगी बाजार जैसी स्वादिष्ट तंदूरी सोया चाप.

ये भी पढ़ें- मूंग की दाल की पूरी कैसे बनती है? जानिए क्रिस्पी और फूली-फूली पूरी बनाने का आसान तरीका

ये भी पढ़ें- सर्दियों में रागी का सूप कैसे बनाएं? जानें स्वाद और सेहत से भरपूर रागी सूप बनाने की आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें- सरसों वाली आलू सेम की सब्जी कैसे बनाएं? सेम आलू की सरसों वाली मसालेदार सब्जी बनाने की रेसिपी

ये भी पढ़ें- गुड़ का दलिया कैसे बनता है? सर्दियों में गर्मागर्म बच्चों और बुजुर्गों को बनाकर खिलाएं, बढ़ेगी तंदरुस्ती और एनर्जी

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soya Chaap Recipe, Soya Chaap Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com