घर पर सरसों वाली सेम आलू की सब्जी कैसे बनाएं?
NDTV
अक्सर घरों में सेम को नॉर्मल तरीके से बनाया जाता है, लेकिन जब इसमें सरसों, लहसुन और तिल का तीखा तड़का जुड़ता है, तो इसका स्वाद बिल्कुल बदल जाता है. आलू और हल्के खट्टेपन के साथ यह सब्जी रूखी सूखी न रहकर एक बेहद चटपटी बन जाती है. ठंड के दिनों में जब कुछ अलग और देसी खाने का मन हो, तो यह रेसिपी रसोई आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. चलिए जानते हैं इसे स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका क्या है?
देखें वीडियो...
सामग्री:
- मोटी सेम की फली (300 ग्राम)
- मीडियम शेप के आलू (3)
- मीडियम शेप का टमाटर (1)
- प्याज (1)
- जीरा (1 चम्मच)
- सफेद तिल (1 चम्मच)
- काली सरसों के दाने (1 चम्मच)
- लहसुन की कलियां (5 से 6)
- अदरक का टुकड़ा (1 इंच)
- हरी मिर्च (3 से 4)
- हरा धनिया (डंडियों समेत): एक मुट्ठी
- नमक (आधा चम्मच)
- पानी (2 से 3 बड़े चम्मच)
- हल्दी पाउडर (आधा चम्मच)
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (आधा चम्मच)
- कलौंजी (आधा चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- सरसों का तेल (4 बड़े चम्मच)
- पानी (लगभग आधा कप)
- कटा हरा धनिया (थोड़ा सा)
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले सेम की फली के किनारों से रेशे निकाल दें और उसे दो से तीन हिस्सों में काट लें. धोने के बाद इसे सुखाकर एक बर्तन में रख लें.
- आलू को छीलकर थोड़े बड़े टुकड़ों में काटें, पानी से निकालकर सुखाएं और सेम के साथ मिला दें. इसी में मोटा कटा टमाटर भी डाल दें.
- अब मिक्सी जार में जीरा, सफ़ेद तिल, काली सरसों, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, डंडियों सहित हरा धनिया, आधा चम्मच नमक और थोड़ा पानी डालकर महीन पेस्ट तैयार कर लें.
- इस हरे मसाले को कटी हुई सब्ज़ियों के ऊपर डालें.
- ऊपर से हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, कलौंजी, सब्ज़ी के हिसाब का नमक और एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें.
- इस मिश्रण को दस मिनट यूं ही रहने दें ताकि मसाले रच जाएं.
- कड़ाही में बचा हुआ तीन चम्मच सरसों का तेल तेज़ आंच पर गर्म करें.
- धुआं उठते ही आंच मीडियम करें और बारीक कटी प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- फिर मसाला लगी सेम और आलू कड़ाही में पलट दें.
- तेज आंच पर दो मिनट तक चलाते हुए भूनें, फिर लगभग आधा कप पानी डालकर मिला दें.
- ढक्कन बंद करके पंद्रह से बीस मिनट तक पकने दें, जब तक आलू और सेम मुलायम न हो जाएं और पानी सूख न जाए.
- आखिर में कटा हरा धनिया मिलाकर आंच बंद करें और गरमागरम परोसें.
इसे भी पढ़ें: बथुआ का रायता कैसे बनाएं? जानिए तड़के वाला बथुआ का रायता बनाने का सही तरीका
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Food News