विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: दिल्ली की मशहूर मलाई सोया चाप घर पर कैसे बनाएं? स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

क्या आप भी दिल्ली वाले मलाई चाप खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें ये आसान रेसिपी.

आज क्या बनाऊं: दिल्ली की मशहूर मलाई सोया चाप घर पर कैसे बनाएं?  स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
कैसे बनाएं मलाई सोया चाप.
NDTV

क्या आप भी तीखी-मसालेदार सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग व शाही स्वाद चाहते हैं, तो दिल्ली की मशहूर मलाई सोया चाप को ट्राई कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि हम आपको यूट्यूब चैनल निशा मधुलिका (@nishamadhulika) पर शेयर बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं. जिसे आप अपने घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं. इसकी सफेद रिच ग्रेवी और मुंह में घुल जाने वाली मलाई जैसी सॉफ्ट चाप का स्वाद ऐसा है कि घर के सभी लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने का बिल्कुल आसान तरीका.

यहां देखें रेसिपी वीडियो- 

​कैसे बनाएं मलाई सोया चाप रेसिपी- (How To Make Malai Soya Chaap)

सामग्री-

  • ​सोया चाप – 200 ग्राम
  • नमक – ½ छोटा चम्मच
  • कुटी हुई काली मिर्च – ¼ छोटा चम्मच
  • तेल – 3 बड़े चम्मच
  • जीरा – ¼ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • दालचीनी – ½ इंच टुकड़ा
  • लौंग – 2
  • साबुत काली मिर्च – 10 से 12 दाने
  • बड़ी इलायची – 1
  • तेजपत्ता – 1
  • दही – ½ कप
  • काजू – 12 से 15
  • नमक – ½ छोटे चम्मच से थोड़ा कम
  • मलाई – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)

विधि-

  1. सबसे पहले सोया चाप की डंडियों को हटाकर निकाल लें. अब चाप को छोटे-छोटे लगभग आधा इंच के टुकड़ों में काट लें. 
  2. इन टुकड़ों में थोड़ा सा नमक और ताजी कुटी हुई काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें और 5 मिनट के लिए रख दें.
  3. अब एक कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच तेल गरम करें. धीमी से मीडियम आंच पर चाप के टुकड़ों को हल्का गुलाबी होने तक सेक लें.
  4. चाप को सेंकना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे इसकी परतें खुल जाती हैं, जिससे बाद में ग्रेवी अंदर तक भर जाती है. चाप सिकने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
  5. अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल बचाकर उसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी और दरदरे कुटे हुए खड़े मसाले डालें.
  6. साथ ही अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद धनिया पाउडर डालें.
  7. अब काजू और ताजे दही का पेस्ट बनाएं और गैस बंद करके इसे मसाले में अच्छी तरह मिला लें. गैस बंद करने से दही फटता नहीं है.
  8. ​जब सब चीजें मिल जाएं, तब गैस ऑन करें और मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि तेल अलग न होने लगे.
  9. इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच मलाई या क्रीम डालकर अच्छे से भून लें.
  10. अब इसमें लगभग आधा कप पानी और जरूरत के मुताबिक नमक व हरा धनिया डालकर ग्रेवी में उबाल आने दें.
  11. जब उबाल आ जाए, तब फ्राई की हुई सोया चाप ग्रेवी में डाल दें. इसे ढककर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकने दें, ताकि मसाले और ग्रेवी का पूरा स्वाद चाप के अंदर तक चला जाए.
  12. आपकी बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार मलाई सोया चाप बनकर बिल्कुल तैयार है.
  13. इसे बारीक कटे हरे धनिए से सजाएं और गरमा-गरम चपाती या पराठों के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें- 30 दिन तक चावल छोड़ने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? वजन, शुगर और एनर्जी पर दिख सकता है असर

ये वीडियो भी देखें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soya Chaap, Soya Chaap Recipes, Soya Chaap Recipe In Hindi, Malai Soya Chaap Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com