विज्ञापन

10 मिनट में सूजी से क्या बनाएं? कम तेल में 1 कप सूजी से बनाएं सॉफ्ट स्पंजी और टेस्टी नाश्ता

सूजी और हरी मेथी से बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी पैनकेक, सिर्फ 10 मिनट में होगा तैयार बच्चों से बड़ों तक को आएगा पसंद.

10 मिनट में सूजी से क्या बनाएं? कम तेल में 1 कप सूजी से बनाएं सॉफ्ट स्पंजी और टेस्टी नाश्ता
सूजी का नाश्ता
NDTV

सुबह की घड़ी जब तेजी से भागती है और घर के हर सदस्य की फरमाइश अलग होती है, तब रसोई में खड़े होकर घंटों मेहनत करना किसी भी के लिए आसान नहीं होता. बच्चे स्कूल के लिए तैयार होते हैं, बड़ों को दफ्तर या दिनचर्या की जल्दी रहती है और अक्सर वही घिसे-पिटे पराठे या ब्रेड देखकर किसी का मन नहीं करता.ऐसे वक्त में एक ऐसा विकल्प चाहिए जो सेहतमंद भी हो, स्वाद में लाजवाब भी लगे और कम समय में बनकर तैयार हो जाए. हरी मेथी, सूजी और बेसन के मेल से बनने वाले ये छोटे-छोटे तवा पैनकेक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. देर किस बात कि है जल्दी से नोट करें रेसिपी.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • सूजी (1 कप)
  • बेसन (1/4 कप)
  • दही (1/2 कप)
  • पानी (लगभग 3/4 कप)
  • बेकिंग सोडा (1/4 टीस्पून)
  • ताज़ी हरी मेथी के पत्ते (1 कप)
  • तेल (1 टीस्पून)
  • हींग (1 चुटकी)
  • राई (1/4 टीस्पून)
  • जीरा (1/2 टीस्पून)
  • लहसुन (3 कलियां)
  • अदरक (1 इंच का टुकड़ा)
  • हरी मिर्च (1)
  • करी पत्ता (5 से 6 पत्तियां)
  • प्याज (1)
  • टमाटर (1 बड़ा चम्मच)
  • गाजर (2 बड़े चम्मच)
  • कच्चा आलू (1 छोटा)
  • अजवाइन (1/4 टीस्पून)
  • काली मिर्च पाउडर (1/4 टीस्पून)
  • गरम मसाला (1/4 टीस्पून)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • हरा धनिया (1 बड़ा चम्मच)
  • सफेद तिल (1/2 टीस्पून)

बनाने की विधि:

  1. एक बड़े बर्तन में सूजी और बेसन डालकर मिलाएं.
  2. इसमें दही और आधा कप पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें.
  3. अभी घोल को पतला न करें, बस इतना रखें कि सब चीजें आपस में मिल जाएं.
  4. इसे ढककर 3 से 4 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी और बेसन फूल सकें.
  5. एक पैन में 1 टीस्पून तेल गरम करें.
  6. उसमें हींग और राई डालें, राई चटकने लगे तो आंच धीमी करके जीरा डालें.
  7. अब कसा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का चलाएं.
  8. इसके तुरंत बाद मेथी के पत्ते डालें और कुछ सेकंड ही भूनें ताकि पत्ते गलें नहीं और कड़वाहट भी न आए.
  9. फिर प्याज, टमाटर, गाजर डालकर मीडियम आंच पर लगभग 1 मिनट तक भूनें, ताकि सब्जियों का कच्चापन निकल जाए पर वे गले नहीं, गैस बंद कर दें.
  10. फूले हुए सूजी और बेसन के घोल को 1 मिनट फेंट लें ताकि वह हल्का हो जाए.
  11. अब इसमें अजवाइन, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, हरा धनिया और तैयार मेथी और सब्जी का मिश्रण डाल दें. 
  12. आखिर में बेकिंग सोडा और 2 से 3 चम्मच पानी डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. 
  13. तवे पर थोड़ा तेल फैलाएं और धीमी आंच पर हल्के से सफेद तिल छिड़कें चम्मच से थोड़ा-थोड़ा घोल लेकर छोटे-छोटे गोल पैनकेक की तरह फैलाएं.
  14. एक बार में 3 से 4 आसानी से बन सकते हैं.
  15. धीमी आंच पर ढककर लगभग 2 से 2.5 मिनट पकाएं ताकि भाप से ऊपर की सतह भी सेट हो जाए.
  16. ढक्कन हटाएं, हल्का सा तेल लगाएं और पलट दें.
  17. अब आंच को धीमी से मीडियम के बीच रखकर दूसरी तरफ से भी सेंकें. 
  18. करीब 6 मिनट में दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने पर प्लेट में निकाल लें.
  19.  इसी तरह बचा हुआ घोल भी तैयार कर लें.
  20. इन्हें गरमागरम या ठंडा केचप के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: सिंघाड़े की चाट कैसे बनाएं? सिघाड़े की चटपटी चाट बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com