विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: घर पर बनाएं McD स्टाइल पनीर बर्गर, स्वाद ऐसा कि बाहर का खाना भूल जाएंगे

क्या आप भी बर्गर खाने के शौकीन हैं, तो मार्केट से क्यों घर पर झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर स्वादिष्ट बर्गर.

आज क्या बनाऊं: घर पर बनाएं McD स्टाइल पनीर बर्गर, स्वाद ऐसा कि बाहर का खाना भूल जाएंगे
पनीर बर्गर कैसे बनाएं.
NDTV

बर्गर का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. क्योंकि हर किसी खासकर बच्चों को बर्गर खाना बहुत पसंद होता है. अक्सर बच्चे कैफे या रेस्टोरेंट जैसे बर्गर खाने की जिद करते हैं. क्या आपके घर के बच्चे भी करते हैं तो अब आपको बाहर पैसे खर्च करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एकदम आसान और बेहतरीन रेसिपी, जिसकी मदद से आप घर की ही कुछ आसान चीजों से बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट और क्रिस्पी पनीर बर्गर तैयार कर सकती हैं. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल (@KabitasKitchen) पर शेयर किया गया है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं.

यहां देखें रेसिपी वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

घर पर कैसे बनाएं ​पनीर बर्गर- (How To Make Paneer Burger Recipe At Home)

सामग्री-

  • ​पनीर - 200 ग्राम
  • ​बर्गर बंस - 2 पीस
  • ​मैदा - 1/4 कप
  • ​कॉर्नफ्लोर - 1/4 कप
  • ​ब्रेड क्रम्स (कोटिंग के लिए)
  • ​मेयोनेज़ - 5 बड़े चम्मच
  • ​टोमैटो केचप - 2 बड़े चम्मच
  • ​पेरी-पेरी हॉट सॉस - 1 बड़ा चम्मच
  • ​पेरी-पेरी मसाला - 1 छोटी चम्मच
  • ​कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • ​अनियन पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • ​गार्लिक पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • ​जिंजर पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • ​काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • ​नमक - स्वादानुसार
  • ​तेल - तलने के लिए
  • ​लेट्यूस के पत्ते, प्याज और टमाटर के स्लाइस

विधि-

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1/4 कप मैदा और 1/4 कप कॉर्नफ्लोर लें. अब इसमें काली मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अनियन पाउडर, गार्लिक पाउडर, जिंजर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. पनीर का अपना कोई खास स्वाद नहीं होता, इसलिए सारे मसालों को इसी बैटर में मिलाना जरूरी है. 
  3. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसका एक गाढ़ा और चिकना बैटर तैयार कर लें.
  4. पनीर के ब्लॉक को अपनी पसंद के अनुसार दो बड़े टुकड़ों में काट लें. अब पनीर के इस टुकड़े को तैयार किए गए मैदे के बैटर में डुबोएं और फिर बाहर निकालकर ब्रेड क्रम्स से अच्छी तरह कोट कर लें. 
  5. पैटी को और ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए आप इसे दोबारा बैटर में डुबोकर फिर से ब्रेड क्रम्स से कोट कर लें. 
  6. इससे फ्राई करते वक्त पैटी तेल में खुलेगी नहीं और बहुत क्रिस्पी बनेगी.
  7. कढ़ाई में तेल को अच्छे से गर्म करें. गर्म तेल में तैयार की गई पनीर की पैटी को डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.
  8. इसके बाद इसे किसी जालीदार बर्तन पर निकाल लें ताकि इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए और पैटी सॉगी न हो.
  9. एक कटोरी में मेयोनेज़, टोमैटो केचप, पेरी-पेरी हॉट सॉस और थोड़ा सा पेरी-पेरी मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  10. आपका स्वादिष्ट और चटपटा बर्गर सॉस तैयार है. अब बर्गर बंस को बीच से काटकर तवे पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर दोनों तरफ से हल्का सा सेंक लें.
  11. सेंके हुए बर्गर बंस के निचले हिस्से पर तैयार किया गया स्पेशल सॉस अच्छी तरह लगाएं. 
  12. इसके ऊपर लेट्यूस के पत्ते, प्याज के पतले स्लाइस, टमाटर के स्लाइस रखें. 
  13. ऊपर से थोड़ा सा नमक और चाट मसाला छिड़कें. अब इसके ऊपर चीज का स्लाइस और तैयार की गई क्रिस्पी पनीर पैटी रख दें. 
  14. पैटी के ऊपर एक चम्मच सॉस और लगाकर बर्गर का ऊपरी हिस्सा बंद कर दें. आपका एकदम मार्केट जैसा स्वादिष्ट पेरी-पेरी पनीर बर्गर बनकर तैयार है.

पनीर बर्गर क्यों है बेहतर ऑप्शन?

  • पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स है.
  • बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में मदद करता है.
  • घर पर बनाने से प्रिजर्वेटिव्स और अतिरिक्त तेल से बचाव होता है.
  • फास्ट फूड की क्रेविंग को हेल्दी तरीके से पूरा करता है.

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल-

1. क्या पनीर पैटी को डीप फ्राई करने की जगह एयर फ्राई कर सकते हैं?
 हां, 180°C पर 12-15 मिनट एयर फ्राई कर सकते हैं.

2. क्या मैदा की जगह गेहूं का आटा इस्तेमाल किया जा सकता है?
 हां, लेकिन टेक्सचर थोड़ा अलग हो सकता है.

3. बर्गर सॉस न हो तो क्या करें?
 मेयोनेज़ और टोमैटो केचप मिलाकर भी स्वादिष्ट सॉस तैयार किया जा सकता है.

4. क्या इसे पहले से तैयार करके रख सकते हैं?
 पनीर पैटी को 1 दिन पहले बनाकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मिर्च की चटपटी सब्जी कैसे बनाएं? एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Burger Recipe Hindi, Burger Kaise Khana Chaiye, Burger Recipe, Mac Burgers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com