विज्ञापन

जर्मनी के रेस्टोरेंट में भारतीय साइंटिस्ट पर सरेआम चिल्लाने लगा वेटर, टेबल पर मेन्यू कार्ड पटक कर, कहा...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जर्मनी में रह रहीं भारतीय महिला एक बर्गर आउटलेट में अपने साथ हुई बदसलूकी का दर्द बयां कर रही हैं. महिला बता रही है कि, कैसे एक छोटी सी गलतफहमी की वजह से वेटर उन पर चिल्लाने लगा और ताने कसने लगा.

जर्मनी के रेस्टोरेंट में भारतीय साइंटिस्ट पर सरेआम चिल्लाने लगा वेटर, टेबल पर मेन्यू कार्ड पटक कर, कहा...
'झूठ मत बोलो...' जब जर्मनी में भारतीय महिला पर भड़का रेस्टोरेंट स्टाफ, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी
Instagram/@ananyastruggles

Germany Restaurant Viral Video: विदेशों में रहने वाले भारतीयों के साथ अक्सर बदसलूकी के मामले सुनने को मिल जाते हैं. हाल ही में जर्मनी में रह रहीं भारतीय साइंटिस्ट और कंटेंट क्रिएटर अनन्या ने अपने साथ घटी घटना के बारे में सोशल मीडिया पर बताया. वीडियो में अनन्या ने बताया कि, रोस्टॉक के वर्नेमुंडे बीच स्थित 'पीटर पेन बर्गर ग्रिल' में उनके और उनकी दोस्त के साथ वेटर ने बेहद ही खराब बर्ताव किया. उन्होंने बताया कि, टेबल बुक करने की छोटी सी गलतफहमी की वजह से वेटर उन पर चिल्लाने लग गया. मामला बढ़ता देखकर रेस्टोरेंट चेन ने पब्लिकली माफी मांगते हुए जांच शुरू कर दी है.

5 मिनट इंतजार के बाद शुरू हुआ विवाद (Ananya Germany restaurant incident)

अनन्या के मुताबिक, वो रेस्टोरेंट के होस्ट स्टेशन पर 5 मिनट तक खड़ी रहीं, लेकिन कोई स्टाफ मेंबर नहीं आया. इसी बीच एक जर्मन फैमली सीधे अंदर आ गई. उलझन में पड़ी अनन्या जब किसी वेटर को ढूंढने अंदर गईं, तो वेटर गुस्से में आया और उन पर चिल्लाने लगा कि, 'तुमने 10 सेकंड भी इंतजार नहीं किया.'

ताने मारे और मेन्यू कार्ड टेबल पर फेंका (Staffer Taunted and Slammed Menus)

वेटर यहीं नहीं रुका, उसने तंज कसते हुए कहा कि 'तुम लोगों को शायद बहुत ज्यादा भूख लगी है.' जब अनन्या ने सफाई देनी चाही तो वह बोला कि, 'मुझसे झूठ बोलने की हिम्मत मत करो.' इसके बाद उसने टेबल पर मेन्यू कार्ड पटके और दूसरे कस्टमर्स से उनके बारे में उल्टा-सीधा बोलने लगा, जिससे तंग आकर वे बिना खाए बाहर निकल गईं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनन्या का वीडियो वायरल होते ही पीटर पेन बर्गर ग्रिल ने अपनी गलती मानी. फूड चेन ने कमेंट सेक्शन में माफी मांगते हुए लिखा कि, 'हम अपने हर कस्टमर का सम्मान करते हैं और इस पूरे मामले की अच्छे से जांच की जा रही है.'

ये भी पढ़ें:-मेरी मेहनत रंग लाई'...जब 6 हजार कमाने वाले बेटे ने पूरा किया मां-बाप का सपना, पहली बार प्लेन में बैठने की खुशी में आंखों से छलके आंसू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Germany, Indian Woman, Restaurant Incident, Burger, Apology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com