विज्ञापन

प्रोटीन का पावरहाउस है हरी मूंग पनीर चीला, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद

वजन घटाने से लेकर मांसपेशियां मजबूत बनाने तक, फायदेमंद है हरी मूंग पनीर चीला.

प्रोटीन का पावरहाउस है हरी मूंग पनीर चीला, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद
कैसे बनाएं मूंग दाल चीला.
Copilot

नाश्ता हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है. इसलिए इसे हमेशा हेल्दी की चुनना चाहिए. आजकल लोग ऐसे नाश्ते की तलाश में रहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हो. खासतौर पर बढ़ती उम्र के बच्चों, कामकाजी लोगों और फिटनेस को लेकर जागरूक व्यक्तियों के लिए प्रोटीन से भरपूर फूड बेहद जरूरी है. अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत किसी हेल्दी और टेस्टी डिश से करना चाहते हैं, तो हरी मूंग पनीर चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

हरी मूंग यानी साबुत मूंग दाल को पोषण का खजाना कहा जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं. दूसरी ओर पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. जब इन दोनों को मिलाकर चीला तैयार किया जाता है, तो यह स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

क्यों खास है ये चीला-

हरी मूंग पनीर चीला पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और बार-बार भूख लगने की समस्या को कम करता है. यही वजह है कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह नाश्ता अच्छा माना जाता है. वहीं बच्चों को यदि सामान्य दाल पसंद नहीं आती, तो उन्हें यह चीला आसानी से खिलाया जा सकता है.

कैसे बनाएं हरी मूंग दाल पनीर चीला-

  • इस चीले को बनाने के लिए सबसे पहले रातभर भिगोई गई हरी मूंग को पीसकर बैटर तैयार कर लें. 
  • इसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया और स्वादानुसार मसाले मिलाए. 
  • तवे पर बैटर फैलाकर चीला सेंके और उसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल दें. 
  • दोनों तरफ से गोल्डन होने तक पकाने के बाद इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें. 
     

ये भी पढ़ें-  सिर्फ 3 चीजों से बनाएं स्वादिष्ट काजू कतली, जानें घर पर काजू कतली बनाने का सीक्रेट तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paneer Chilla, Moong Dal Cheela, Healthy Breakfast, Chilla Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com