जब भी देसी नाश्ते की बात आती है पराठा का नाम सबसे पहले आता है. क्योंकि भारतीय घरों में ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा बनाई जाने वाली रेसिपी है पराठा. यहां आपको मौसम के अनुसार पराठे खाने को मिलेंगे. लेकिन आप अपने पराठे को हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर बना सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर मेथी, पनीर और ज्वार से बना पराठे की रेसिपी बता रहे हैं. जिसे इंस्टाग्राम (Yum.recipe) पर शेयर किया गया है.
कैसे बनाएं मेथी पनीर और ज्वार का पराठा-
सामग्री-
- ज्वार का आटा - 150 ग्राम
- चना आटा - 60 ग्राम
- कसा हुआ पनीर - 70 ग्राम
- ताज़ा मेथी - 40 ग्राम
- धनिया - 2 ग्राम
- अदरक - 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
- अलसी का पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
- सफेद तिल - 1 छोटा चम्मच
- नमक - 1 छोटा चम्मच
- पानी - 120 मिलीलीटर
- घी - 2 बड़े चम्मच
विधि-
इस पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 150 ग्राम ज्वार का आटा, 60 ग्राम बेसन, 70 ग्राम कसा हुआ पनीर, 40 ग्राम ताजा मेथी, 2 ग्राम हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच अदरक, 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच अलसी का पाउडर, 1 छोटा चम्मच सफेद तिल और 1 छोटा चम्मच नमक डालें. अच्छी तरह मिलाए. फिर 120 मिलीलीटर पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे का एक हिस्सा लें, उसे बटरपेपर लगी हुई बोर्ड पर रखें और हाथों से चपटा करें. एक तवा गरम करें और चपटे पराठे को 1-2 मिनट तक पकाएं. इसे पलटें, घी लगाएं, फिर दूसरी तरफ भी पलटें, घी लगाएं और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं. तवे से निकालें और गरमागरम परोसे.
क्यों खास है मेथी, पनीर और ज्वार का पराठा?
यह पराठा स्वाद के साथ पोषण का भी बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. ज्वार में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जबकि पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. वहीं मेथी आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. ये तीनों चीजें पराठे को ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनाती हैं.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: गट्टे की सब्जी नहीं बनती सॉफ्ट? इस ट्रिक से मिलेगी परफेक्ट ग्रेवी और राजस्थानी स्वाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं