विज्ञापन

हलवाई जैसी खस्ता और जूसी बालूशाही बनाने का परफेक्ट तरीका, देखें वीडियो

अगर आप भी घर पर एकदम बाहर जैसे स्वाद वाली बालूशाही बनाने का सोच रहे हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर फॉलो करें.

हलवाई जैसी खस्ता और जूसी बालूशाही बनाने का परफेक्ट तरीका, देखें वीडियो
बालूशाही किस चीज की बनती है?
NDTV

त्योहारों का मौसम हो या कोई खास मौका, मुंह में घुल जाने वाली पारंपरिक मिठाइयों की बात ही कुछ और है. जब बात घर पर हलवाई जैसी खस्ता और रसीली बालूशाही बनाने की आती है, तो बहुत से लोग ये सोचकर कतराते हैं कि कहीं यह चाशनी में जाकर घुल न जाए या अंदर से कच्ची न रह जाए. @NishaMadhulika ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ऐसी रेसिपी शेयर की है, जिससे पहली बार में ही आप एकदम बाजार जैसी खस्ता, परतदार और अंदर तक रस से भरी बालूशाही बना सकते हैं.

देखें वीडियो...

सामग्री: 

  • मैदा (2.5 कप)
  • घी (आधा कप पिघला हुआ)
  • बेकिंग पाउडर (1 छोटी चम्मच)
  • पानी (आवश्यकतानुसार डो तैयार करने के लिए)
  • चीनी (2.5 कप)
  • पानी (सवा कप)
  • हरी इलायची (4 क्रश की हुई)
  • घी या तेल (बालूशाही तलने के लिए)
  • पिस्ता (गार्निशिंग के लिए)

बनाने का आसान तरीका:

  1. मैदा, बेकिंग पाउडर और घी को मिलाएं.
  2. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हल्के हाथों से जोड़ें, ध्यान रखें आटे को बिल्कुल मसलना नहीं है.
  3. ढककर 20 मिनट के लिए रख दें ताकि लेयर्स बनी रहें.
  4. अब चीनी और पानी को उबालें.
  5. चीनी घुलने के बाद 3 से 4 मिनट तक पकाएं ताकि एक तार की चाशनी बन जाए.
  6. फिर इलायची डालकर आंच बंद कर दें.
  7. आटे की छोटी लोइयां बनाकर गोल करें और अंगूठे से बीच में हल्का-सा छेद कर दें.
  8. कड़ाही में हल्का गर्म तेल या घी लें.
  9. बालूशाही डालकर धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें.
  10. तली हुई बालूशाही को निकालकर गुनगुनी चाशनी में 2 से 3 मिनट तक डुबोएं ताकि रस अंदर तक भर जाए.
  11. इसी तरह बाकी के बचे हुए बैचेस को भी धीमी आंच पर तलकर चाशनी में डुबोकर बाहर निकाल लें.
  12. आपकी स्वादिष्ट, जूसी और परतदार बालूशाही बनकर तैयार है.
  13. ऊपर से थोड़ी सी पिस्ता कतरन गार्निश करके मेहमानों को सर्व करें.
  14. आप इसे एयर-टाइप डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक आराम से एन्जॉय कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: रोजाना चुकंदर खाने से क्या होगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Mithai Recipe, Balushahi For Diwali, Balushahi Recipe Video, Nisha Madhulika, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com