विज्ञापन

सिर्फ 3 चीजों से बनाएं स्वादिष्ट काजू कतली, जानें घर पर काजू कतली बनाने का सीक्रेट तरीका

बिना झंझट सिर्फ 3 चीज़ों से बनाएं मुंह में घुल जाने वाली बाजर जैसी काजू कतली.

सिर्फ 3 चीजों से बनाएं स्वादिष्ट काजू कतली, जानें घर पर काजू कतली बनाने का सीक्रेट तरीका
कैसे बनाएं काजू कतली.
NDTV

काजू कतली का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. हमारे मुंह में तो आता है क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. अगर हां, तो देर किस बात कि इस त्योहार घर पर बनाएं स्वादिष्ट बाजार जैसी काजू कतली. लेकिन ज़्यादातर लोग यही सोचते हैं कि इसे घर पर बनाना बहुत झंझट का काम है या फिर यह बाजार जैसी सॉफ्ट नहीं बनेगी. लेकिन हाल ही में शेफ भूपी (Chef Bhupi's Kitchen) द्वारा यूट्यूब पर शेयर रेसिपी से आप झटपट इसे तैयार कर सकते हैं.  सबसे ​अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ 3 चीज़ों काजू, चीनी और पानी की ज़रूरत है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं. 

क्यों खराब होती घर पर बनी ​काजू कतली- 

​काजू कतली खराब होने की सबसे बड़ी वजह होती है काजू को गलत तरीके से पीसना. शेफ भूपेंद्र बताते हैं कि काजू पीसने से पहले उन्हें कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडे काजू जब मिक्सी में पिसते हैं, तो उनका तेल नहीं निकलता. काजू को मिक्सी के छोटे जार में थोड़ा-थोड़ा करके पीसे. एक साथ ज़्यादा पीसने से नीचे का हिस्सा चिपक जाता है और तेल छोड़ देता है. पीसने के बाद इसे आटे वाली छननी से नहीं, बल्कि थोड़ी सी मोटी छननी से छान लें. जो मोटा काजू बच जाए, उसे फेंकने की बजाय आप किसी सब्जी की ग्रेवी में इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं काजू कतली-

सामग्री-

  • ​काजू- 2 कप
  • ​चीनी- 1 कप (काजू की आधी)
  • ​पानी- आधा कप (चीनी का आधा)

विधि-

  1. ​सबसे पहले कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं और एक तार की चाशनी तैयार करें. 
  2. ध्यान रखें, अगर चाशनी दो तार की या बहुत गाढ़ी हो जाएगी तो कतली कड़क बनेगी. 
  3. वहीं अगर चाशनी पतली रह गई तो कतली बहुत ज़्यादा सॉफ्ट हो जाएगी.
  4. ​जैसे ही एक तार बने, उसमें पिसा हुआ काजू डाल दें और मीडियम आंच पर लगातार 5 मिनट तक चलाते रहें. 
  5. 5 मिनट से ज़्यादा गैस पर नहीं पकाना है. गैस बंद करने के बाद आप चाहें तो इसमें एक चम्मच घी मिला सकते हैं, इससे चमक और ख़ुशबू अच्छी आती है.
  6. ​मिश्रण को पैन में ही चम्मच से लगातार चलाते हुए ठंडा करें. जैसे-जैसे यह ठंडा होगा, डो की तरह गाढ़ा होता जाएगा.
  7. ​अब इस डो को बटर पेपर पर रखें, ऊपर से बटर पेपर ढके और बेलन की मदद से पतला बेल लें. 
  8. किनारों को स्पैटुला से बराबर करते जाएं. अगर आप चाहें तो ऊपर से चांदी का वर्क लगा सकते हैं. 
  9. इसके बाद इसे आधे घंटे के लिए सेट होने दें और फिर पारंपरिक डायमंड शेप में काट लें.

​कैसे करें सही काजू की पहचान- 

  • ​रेसिपी का असली स्वाद सही चीज़ ख़रीदने से शुरू होता है. शेफ भूपेंद्र के मुताबिक-
  • ​काजू का रंग हल्का क्रीमी होना चाहिए.
  • ​खाने में हल्का मीठापन और ताज़ा स्वाद आना चाहिए.
  • ​कतली या कुकिंग के लिए आपको महंगे साबुत काजू खरीदने की ज़रूरत नहीं है. आप बजट में आने वाले टुकड़ी काजू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • ​गर्मियों में काजू को हमेशा फ्रिज में स्टोर करें, वरना उनमें अजीब सी गंध आने लगती है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सर्दियों में रोज खाएं ये खास लड्डू, दुबले-पतले शरीर में तेजी से भरेगा मांस, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaju Katli, Kaju Katli For Diwali, Kaju Katli Easy Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com