विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2025

आज क्या बनाऊं: खा-पीकर भी घटेगा वजन, बस नाश्ते में खाना शुरू कर दें ये चीज

Vajan Kaise Kam Kare: अगर आप भी वजन को जल्दी कम करना चाहते हैं, तो नाश्ते में इस डिश को शामिल कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: खा-पीकर भी घटेगा वजन, बस नाश्ते में खाना शुरू कर दें ये चीज
Weight Loss Nashta: वजन घटाने के लिए नाश्ते में क्या खाएं.

Cheela For Weight Loss In Hindi: मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. हर 4 में से 2 लोग आपको इस समस्या से जूझते मिल जाएंगे. दरअसल मोटापा बढ़ने की कई वजह हो सकती हैं. जैसे अनहेल्दी खान-पान और खराब लाइफस्टाइल या कोई स्वास्थ्य समस्या. अगर आप भी वजन को कम करने के लिए डाइटिंग और जिम का सहारा लेते मगर, उसके बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो परेशान ना हो. आप खाना-पीना खाकर भी वजन को मैंटेन रख सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आप भी वजन को कम करने का उपाय तलाश रहे हैं, तो आप नाश्ते में इस डिश को शामिल कर वजन को तेजी से कम कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है वो नाश्ता.

नाश्ता हमारे दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है. इसलिए नाश्ते में हमेशा हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए. अगर आप वजन को जल्दी कम करना चाहते हैं, वो भी हेल्दी तरीके से तो आप स्प्राउट पालक चीला का सेवन कर सकते हैं. स्प्राउट पालक चीले को सेहत और स्वाद का खजाना कहा जाता है.

ये भी पढ़ें- इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इस मसाले का सेवन, फायदा की जगह पहुंच सकता है नुकसान

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

कैसे बनाएं स्प्राउट पालक चीला- (How To Make Sprout Spinach Cheela)

स्प्राउट पालक चीला बनाने के लिए सबसे पहले स्प्राउट्स को अच्छे से धोकर, कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख लें, आपको जो अनाज पसंद हो जैसे मूंग या चना. इसके बाद स्प्राउट्स को मिक्सी में डालकर थोड़े पानी के साथ अच्छे से पीस लें, फिर इस मिश्रण में बारीक कटी हुई पालक, ओट्स, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब एक पैन को गर्म करें और उसमें थोड़ा सा घी या तेल डालें, फिर, तैयार मिश्रण को पैन पर डालकर समान रूप से फैलाएं. चीले को हल्का ब्राउन होने तक दोनों तरफ से सेंक लें. आपका चीला बनकर तैयार है आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं.

हेपेटाइटिस बी: लक्षण, कारण और उपचार | Hepatitis B: Symptoms, Causes & Treatment

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sprout Spinach Cheela For Weight Loss, Mota Pet Kaise Kam Kare, Ankurit Anaj Palak Cheela, Sprout Palak Cheela, Weight Loss Tips, How To Lose Weight, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com