विज्ञापन

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, जानें गर्मियों में किन लोगों को करना चाहिए सेवन

Falsa Ke Fayde: फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में फालसा किसी वरदान से कम नहीं है. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस फल का सेवन

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, जानें गर्मियों में किन लोगों को करना चाहिए सेवन
Falsa Benefits: फालसा खाने के फायदे.

Falsa Eating Benefits: गर्मी के मौसम की शुरूआत हो गई है. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. दरअसल इस मौसम में सबसे बड़ी चुनौती एनर्जी पाने की होती है. ऐसे में बाजारों में कई ऐसे फल नजर आने लगते हैं, जो शरीर को ठंडक और एनर्जी देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव में भी मददगार हैं. इनमें से खास और खट्ठा-मिठा फल है फालसा. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और कैसे करना चाहिए इस फल का सेवन. 

फालसा का वैज्ञानिक नाम ग्रेविया एशियाटिका है. यह भारत के शुष्क और अर्द्धशुष्क इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है. गर्मियों में फालसा का सेवन न सिर्फ लू और गर्मी से बचाता है, बल्कि पाचन, डायबिटीज, दिल की सेहत और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है.  

Latest and Breaking News on NDTV

फालसा के फायदे- (Falsa Khane Ke Fayde)

1. इम्यूनिटी बढ़ाने-

अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस के अनुसार, फालसा में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम होते हैं. मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम और प्रोटीन भी मौजूद रहते हैं. ये सभी तत्व मिलकर फालसा को एक शक्तिशाली इम्यूनिटी बूस्टर बनाते हैं.

2. एनर्जी बढ़ाने-

गर्मियों में फालसा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है, लू लगने से बचाता है और पसीने के कारण होने वाली कमजोरी को दूर करता है. इसका रस एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है. इसका शरबत पीने से एनर्जी भी मिलती है.

3. खून बढ़ाने-

आयुर्वेद के अनुसार, खून की कमी या एनीमिया में पके फालसे का सेवन लाभकारी माना जाता है.

4. पाचन तंत्र-

फालसा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, कब्ज और दस्त दोनों को नियंत्रित करता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

5. स्किन-

यह तन मन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है. 

कैसे करें फालसे का सेवन- (How To Cosume Falsa)

खास बात है कि फालसा को ताजा खाया जा सकता है, इसका जूस बनाया जा सकता है या चाट-सलाद में भी डाला जा सकता है. 

नोट- इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, इसलिए कुछ लोगों को ज्यादा मात्रा में खाने से एलर्जी या पेट की हल्की परेशानी हो सकती है. इसलिए पहले थोड़ी मात्रा में आजमाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Falsa Fruit In Summer Falsa, Falsa Khane Ke Fayde, Falsa Benefits In Hindi, Lifestyle News, Indian Summer Berry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com